UP: 38 जिलों में 21 फरवरी को चलेगा जेई टीकाकरण अभियान

उत्तर प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के साथ जेई टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन आगामी 21 फरवरी को प्रदेश के 38 जनपदों में जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक छूटे हुए बच्चों को जेई टीकाकरण किया जाएगा।

Update: 2021-02-10 17:13 GMT
UP: 38 जिलों में 21 फरवरी को चलेगा जेई टीकाकरण अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के साथ जेई टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन आगामी 21 फरवरी को प्रदेश के 38 जनपदों में जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक छूटे हुए बच्चों को जेई टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान लगभग 11.26 लाख बच्चों को जेई टीकाकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें कन्नौज की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण की स्टेट स्टेयरिंग कमेटी फार इम्यूनाइजेशन की बैठक में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। 31 जनवरी को सम्पन्न पल्स पोलियो एनआईडी अभियान के बारे में चर्चा किया गया। इसमें कुल 3.24 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर :लाचार सिस्टम का शिकार दलित परिवार, खुले आसमान में रहने को मजबूर

बताते चले कि कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत गत 5 फरवरी, तक कुल 673210 लाभार्थियों (636815 हेल्थ केयर वर्कर 36395 फ्रंट लाईन वर्कर) को पहली खुराक जहाँ कोविड टीकाकरण कम हुआ है, उन्हें टीकाकरण में शामिल किया जाएगा । यह भी बताया गया कि हेल्थ केयर वर्कर प्रथम खुराक से आच्छादित लाभार्थियों की द्वितीय खुराक 15 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 4 मार्च,5 मार्च एवं 15 मार्च, की दी जायेंगी। केंद्र सरकार के सघन मिशन इन्द्रधनुष-3.0 प्रदेश के 37 जनपदों दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण का आयोजन 23 फरवरी, एक मार्च एवं 2 मार्च को चलाया जाना है। द्वितीय चरण का आयोजन 23 मार्च, 05 अप्रैल एवं 6 अप्रैल को चलाया जाएगा।

श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News