Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम के निधन से सपा आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका लगा, बोले चंद्रपाल सिंह यादव

Jhansi News: सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के निवास पर आयोजित शोक सभा में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-10-10 14:10 GMT

मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इन सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव (Former Rajya Sabha MP Dr. Chandrapal Singh Yadav) के निवास पर आयोजित शोक सभा में झांसी जिला कारागार में निरुद्ध सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मिलने के लिए आए पार्टी के पूर्व विधायकों के शिष्टमंडल सहित अन्य सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुलायम सिंह का निधन समाजवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका: डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव

इस अवसर पर पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह का निधन समाजवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता नहीं, बल्कि पूरी की पूरी विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा बुंदेलखंड के लिए किए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनके निधन का समाचार आते ही समाजवादी पार्टी के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री रहते हुए कई ऐसे दृढ़ निर्णय लिए: पूर्व मंत्री

वहीं, प्रदेश के पूर्व मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री रहते हुए कई ऐसे दृढ़ निर्णय लिए, जिन्हें लेना आमतौर पर संभव नहीं है। वह दृढ़ इच्छाशक्ति के जीते जागते उदाहरण थे। राजनीतिक क्षेत्र में उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप आदि सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

मुलायम का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूर्णीय

समाजवादी पार्टी के मुखिया व संरक्षक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वर्गवास हो जाने पर पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बहुत करीब से जानने का मौका मिला। लोक सभा में उनके साथ अनेकों बार विचारों के आदान प्रदान किया और उनको हमेशा समाजवाद के मुख्य स्तम्भ के रूप में पाया। भले ही उनका दल अलग है लेकिन मैं उनकी सादगी से बहुत प्रभावित रहा हूं। उनका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शोक सभा में मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक शोक सभा मे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम् समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निधन पर हुई शोक सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष चन्दशेखर तिवारी, झाँसी मण्डल प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, केशव सिह मुन्ना पारीक्षा,जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी,सुरेन्द्र सक्सेना,अरविन्द रावत एडवोकेट,देशराज रिछारिया एडवोकेट,पार्षद सुलेमान अहमद मंन्सूरी एडवोकेट,ओम शरण कुशवाहा एडवोकेट,राम किशन कुशवाहा एडवोकेट,रशीद कुरैशी, दुलीचन्द कुशवाहा, सुनील पटेल एडवोकेट सहित उपस्थित कांग्रेस जनौ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन्होंने अर्पित की श्रद्धांजलि

सपा प्रमुख मुलायम सिंह के निधन पर शोक सभा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद वशिष्ठ ने की। अरविंद वशिष्ट ने कहा कि मुलायम सिंह के निधन से देश को जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। इस अवसर पर आबिदा खान, प्रभा पाल जितेंद्र सिंह, हैदर अली,शादाब खान,अभिषेक दिक्षित अनवर अली, मनीष रायकवार ,अमित चक्रवर्ती अभिषेक कनौजिया सिद्धार्थ गौतम निखिल पाठक कुलदीप राजावत मुनीर खान, मनीषा पांडे, गौरव सोनी, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुलायम सिंह यादव का युग खत्म

सपा के पूर्व प्रवक्ता शकील खान ने बताया है कि मुलायम सिंह यादव का झाँसी से गहरा नाता रहा है। वैसे तो वे कई बार झाँसी आए लेकिन समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और युवाओं को समाजवादी आन्दोलन से जोड़ने के लिए उन्होंने झांसी के लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में 2003 के युवा राज्य सम्मेलन, 2004 में चिरगांव के रामनगर घाट के पुल का शिलान्यास करने, 2005 में पार्टी के सम्मेलन, 2007 के विधानसभा चुनाव में 2009 के उपचुनाव चुनाव में, तथा 2014 के लोकसभा चुनाव में जीआईसी के मैदान में मुलायम सिंह यादव ने सबसे बड़ी जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

Tags:    

Similar News