Jhansi News:अस्पताल से नग्न अवस्था में महिला हुई गायब, खोजने के लिए पुलिस ने दो दिन की मांगी मोहलत

Jhansi News Today: महिला के पेटीकोट पर जगह जगह खून लगा हुआ था। मोर्चा अध्यक्ष ने अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाए पर नही उठे आखिर में ए.सी. एम अतुल ने मदद की

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-09-27 16:03 GMT

Jhansi News hospital Nude semi neurotic woman disappeared 

Jhansi News Today: बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय को मेडिकल कॉलेज के पास श्रीजी चौराहे पर लगभग 30 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला निर्वस्त्र सड़क के किनारे पड़ी दिखाई दी थी। महिला के पेटीकोट पर जगह जगह खून लगा हुआ था। मोर्चा अध्यक्ष ने अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाए पर नही उठे आखिर में ए.सी. एम अतुल ने मदद की।

पुलिस चौकी विश्वविद्यालय की सूचना पर सिविल अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस से पुलिस द्वारा भेजी गई महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। थोड़ी जद्दोजहद के बाद किरण नामक महिला को इमेरजेंसीय में पलंग नंबर 10 पर भर्ती करवा दिया गया। जिलाधिकारी से मोर्चा की मांग है कि मेडिकल कॉलेज एव जिला अस्पताल के लिए एक आदेश जारी कर की अर्धविक्षिप्त मरीज को इलाज के लिए पहले भर्ती कर दिया ।

जिलाधिकारी एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग है थी कि दो दिन महिला पुलिस कर्मी की सुरक्षा में महिला का इलाज करवा दिया जाए। दो दिन बाद किरण नामक महिला को किसी महिला आश्रम मैं पहुचाने के लिए किसी समाज सेवी संस्था से सहयोग मांगा जाने की बात भानू सहाय जी ने स्थानीय प्रशासन से की। अगले दिन सुबह जब भानू सहाय द्वारा अस्पताल के महिला वार्ड के पलंग नं 10 पर जाकर देखा तो वह अर्धविक्षिप्त महिला नही मिली। तभी अस्पताल प्रशासन से पूंछा गया, उक्त महिला कहां चली गई तब बात को अनसुना करते हुए अस्पताल प्रशासन के लोगो ने बताया कि ऐसा तो यहां होता ही रहता है।

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा कहा गया कि जब तक उक्त महिला को बरामद नही किया जाता तब तक हम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के भानु सहाय केंद्रीय अध्यक्ष धरने पर बैठे रहेंगे। यह ऐलान किया गया था। उपरान्त जिला प्रशासन को भनक अपर नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा दिए गए आश्वासन में उक्त नग्न अर्धविक्षिप्त महिला को दो दिन में ढूंढ कर लाने की बात कही। आश्वासन देने वालों में क्षेत्राधिकारी नगर, निरीक्षक शहर कोतवाल, प्रभारी चौकी मिनर्वा मौके पर रहे।

चेतावनी देते हुए भानू सहाय ने कहा कि आपने एक दिन का समय मांगा हम आपको दो दिन का समय देते हैं , यदि दो दिन बाद महिला नही मिली तो बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। धरना में सुरेंद्र सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना, हमीदा अंजुम,रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, कुंवर बहादुर आदिम,हनीफ खान, प्रदीप नाथ झा , गोलू ठाकुर बंटी दुबे, विकास पुरी, नौशाद खान प्रदीप कुमार गुर्जर, प्रेम सपेरा,एम सी अग्रवाल,नरेश वर्मा, बृजेश राय, अनिल कश्यप, विजय रायकवार, अरुण रायकवार, शंकर रायकवार, सतेंद्र श्रीवास्तव, गोविंद सोनकर, दुली चंद्र कुशवाहा, ऋषी भारती,राघवेंद्र यादव,हर भजन गुप्ता, अंकुश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News