Jhansi: महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो साठ फुट नीचे गिरी, एक महिला की मौत

Jhansi: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांधीगंज मोहल्ले में रहने वाली राधा साहू पत्नी रामस्वरुप साहू अपनी आठ सहेलियों का ग्रुप रविवार की सुबह सावन माह में ग्राम रौनी स्थित भगवान केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करने गया था।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-11 12:38 GMT

महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो साठ फुट नीचे गिरी (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: मऊरानीपुर के ग्राम रौनी स्थित केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करके लौट रही महिलाओं से भरी ऑटो साठ फुट नीचे गिर गई जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि सात महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। उपचार के लिए सभी महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालात गंभीर होने पर कुछ महिलाओं को मेडिकल कालेज लाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं,

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांधीगंज मोहल्ले में रहने वाली राधा साहू पत्नी रामस्वरुप साहू अपनी आठ सहेलियों का ग्रुप रविवार की सुबह सावन माह में ग्राम रौनी स्थित भगवान केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं रविवार की सुबह वापस लौट रही थी। पहाड़ी पर एक ऑटो दिखने पर सभी उसमें सवार हो गई। बारिश के कारण रास्ते में फिसलन थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लौटते समय ऑटो नियंत्रित होकर सीधे करीब साठ फुट नीचे जा गिरा। इससे ऑटो में सवार नंदनी पुत्री बाबूलाल (22), हेमा पुत्री प्रमोद कुमार (20), हेमा पुत्री दीनदयाल (22), पूजा पुत्री उदयभान (23), कल्पना पुत्री उदयभान (20), वंदना पुत्री दशरथ (25), नेहा पुत्री राजेंद्र (25), ज्योति पुत्री चतुर्भुज (27) व जितेंद्र पुत्र उदयभान गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। मऊरानीपुर के नईबस्ती निवासी रुचि कुशवाहा ने बताया कि ऑटो से उतरकर सभी लोगों ने पैदल ही चढ़ाई की और मंदिर पहुंच गए। वहां पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद सभी पैदल ही लौट रहे थे। रास्ते में एक ऑटो मिला।

इसकी सूचना मऊरानीपुर पुलिस को दी गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने राधा साहू (23) को मृत घोषित कर दिया। इसमें ज्योति, वंदना, नेहा, हेमलता और हेमा आर्य की हालत गंभीर है। इनको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में एसएसपी राजेश एस का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच एसपी ग्रामीण को दी है। एसएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

Tags:    

Similar News