Jhansi News: बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Jhansi News: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया जो सुबूत एकत्र करने में जुटी रही।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-10-22 11:11 IST

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान   (photo: social media )

Jhansi News: बबीना थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बबीना के टोल प्लाजा के एक कॉलोनी निवासी प्राची विश्वकर्मा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मेंहदी रचाने और पेंटिंग में निपुण थी। सोमवार की देर शाम मां अपनी बड़ी बेटी के साथ मायके चली गई थी। पिता किसी काम से बाजार चले गए थे। वह घर पर अकेली थी। देर शाम वह एक बच्ची को गोद में खिलाती रही। इसके बाद वह कमरे में चली गई। वहां उसने छत पर लगे जाल से साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। देर रात जब पिता चंद्रप्रकाश घर लौटे तो बेटी की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस पर पिता ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया। जो काफी देर तक सुबूत एकत्र करने में जुटी रही। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काफी बीमार रहती थी छात्रा 

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि प्राची विश्वकर्मा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह बीमार रहती थी। उसे खून की कमी थी। जिसको लेकर काफी परेशान रहा करती थी। पिता कारपेंटर हैं। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। इसकी जांच की जा रही है।

करवाचौथ पर कई महिलाओं को रचाई थी मेंहदी

बबीना के टोल प्लाजा के करीब एक कॉलोनी प्राची विश्वकर्मा द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आसपास का इलाका भी दंग रह गया। लोगों ने बताया कि वह बहुत खुशमिजाज थी। कल करवाचौथ पर्व पर उसने आसपास की महिलाओं को मेंहदी रचाई थी। लोगों ने बताया कि वह पेंटिंग भी बहुत बेहतरीन करती थी। उसकी मौत के बाद आसपास का इलाका भी गम में डूब गया।

Tags:    

Similar News