Jhansi News: बड़ागांव के बौद्ध विहार का होगा विकास, विधायक ने किया शिलान्यास

Jhansi News: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा ने बताया कि बबीना विधानसभा क्षेत्र के पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपष्यना केन्द्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया था।;

Report :  B.K Kushwaha
Update:2024-03-10 15:11 IST

झांसी में बड़ागांव के बौद्ध विहार का विकास कार्य शुरू (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा ने बताया कि बबीना विधानसभा क्षेत्र के पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपष्यना केन्द्र के विकास के लिए केन्द्र के भंते कुमार कष्यप महाथेरो द्वारा प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया था। यह बुन्देलखण्ड का एकमात्र वृहद बौद्ध विहार है जहां पर देश विदेश के बौद्ध अनुयाइयों का प्रायः आवागमन रहता है। जिनकी सुविधा के लिए यहां पर विकास कार्य कराया जाना अति आवश्यक है। जिसके लिए विधायक द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया था।

साथ ही मुख्यमंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग लखनऊ से व्यक्तिगत मिलकर यहां पर विकास कार्य करवाये जाने को लेकर अनुरोध किया गया। जिस पर स्थानीय पर्यटन विभाग द्वारा इस बुद्ध विहार पर विकास कार्य करवाये जाने के लिए आगणन तैयार कर शासन को प्रेषित किया था। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 247.33 लाख की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किस्त के रूप में धनराषि 197 लाख रूपये राज्य पर्यटन विकास निगम लि. के पक्ष में अवमुक्त भी कर दिये गये हैं।

इस कार्य की स्वीकृति कराने में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष व राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा का भी विशेष योगदान रहा है। आज बौद्ध विहार पारीछा में विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसका शिलान्यास और भूमि पूजन विधायक राजीव पारीक्षा द्वारा किया गया। पूजन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक राजीव ने कहा कि यहां विकास कार्य होने से यहां आने वाले बौद्ध अनुयाइयों को होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चूंकि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्य की स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन सहित स्थानीय जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News