Jhansi News: बच्चे को सांप ने काटा, रात भर मंदिर में बैठी रही मां, बच्चे की हालत नाजुक

Jhansi News: मां भोलेनाथ के मंदिर में बैठी कह रही थी कि बेटे को ठीक कर दो। उपचार के बाद बच्चे की हालत नाजुक है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-09-05 12:36 GMT

Jhansi News (Pic: Newstrack)


Jhansi News: माता-पिता के साथ कमरे में जमीन पर सो रहे 15 साल के बच्चे को सांप ने पैर में काट लिया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मां, भोलेनाथ के मंदिर में बैठी है, कह रही है कि बेटे को ठीक कर दो। उधर, सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ लिया गया। टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुंछी में रहने वाला नरेंद्र पटेल अपनी पत्नी रजनी और बेटा संगीत उर्फ साहिल के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। नरेंद्र का बेटी साहिल हंसराज स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। नरेंद्र पटेल के साथ बहन अर्पिता और ममेरा भाई आदित्य भी रहकर पढ़ाई करते हैं।

रात 11 बजे काटा सांप

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुंछी के ग्राम प्रधान राजकुमार मुखिया ने बताया कि बुधवार की रात नरेंद्र पटेल आदि खाना खाया। इसके बाद कमरे में सोने चले गए थे। सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक संगीत चिल्लाने लगा कि काट लिया.. काट लिया। तब उठकर देखा तो पास में सांप बैठा था और पैर में दांत के निशान बने थे। दस मिनट में संगीत को लेकर मेडिकल कालेज पहुंच गए और भर्ती कर लिया गया।

सुबह पकड़ा, रातभर की सांप की निगरानी

परिजनों का कहना है कि कमरे में सांप फुफकार मार रहा था तो किसी की कमरे के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। रातभर सांप की निगरानी करते रहे। सुबह होने पर पिपरा गांव से सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने आकर सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद घर के लोग सांप को लेकर मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां पर डॉक्टर को सांप दिखाया। ताकि सांप के जहर के बारे में पता चल सके और उसी के अनुसार इलाज हो सके।

भोलेनाथ से प्रार्थना- भगवान बेटे को ठीक कर दो

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मेडिकल कालेज पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड के पीछे शिवशंकर का एक मंदिर बना है। यहां मां रजनी और अन्य महिलाएं बैठी हैं। मां रजनी को रो रोकर बुरा हाल है। वह भोलेनाथ से एक ही प्रार्थना कर रही है कि बेटे संगीत को सांप ने काट है। भगवान आप ठीक कर दो। संगीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। तीन साल पहले ही वह पढ़ने के लिए गांव से झांसी आया था। सांप के काटने से उसकी हालात बेहद नाजुक बनी है।

Tags:    

Similar News