Jhansi News: कांग्रेस इस बार वोट के मामले में रही मालामाल, 5 लाख वोट का आंकड़ा किया पार

Jhansi News: कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) का प्रत्याशी भले ही जीत हासिल न हुई हो पर इस बार कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को 5 लाख 87 हजार 702 वोट मिले जोकि एक रिकार्ड बन गया है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-06-05 10:08 GMT

Jhansi News: झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) का प्रत्याशी भले ही जीत हासिल न हुई हो पर इस बार कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को 5 लाख 87 हजार 702 वोट मिले जोकि एक रिकार्ड बन गया है। इससे पूर्व झांसी सीट पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को कभी इतने वोट नहीं मिले।

पिछले लोकसभा चुनाव यानि 2019 में झांसी-ललितपुर सीट पर वोट पाने के साथ जीत मार्जिन का भी रिकॉर्ड बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा इस बार अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। 2019 में 8 लाख 83 हजार 71 वोट हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी इस बार 7 लाख पर ही ठहर गए। वहीं पिछली बार मात्र 86 हजार पर सिमटने वाली कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में इस बार लगभग सात गुना ज्यादा यानि 5 लाख 87 हजार 702 वोट मिले हैं जोकि अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। वहीं कांग्रेस को विगत सात लोकसभा चुनावों में मिले वोटों की बात करें तो 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 96 हजार 139 वोट मिले थे। 2014 में 84 हजार 139 वोट मिले। जबकि 2009 में कांग्रेस को 2 लाख 52 हजार 712 वोट मिले और प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने जीत हासिल की।

2004 में कांग्रेस को 1 लाख 4 हजार 584 वोट मिले। 1999 में 2 लाख 53 हजार 225 वोट मिले, यह शानदार जीत कांग्रेस के सुजान सिंह बुंदेला के नाम दर्ज थी। वर्ष 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 45 हजार वोट पाकर संतोष करना पड़ा था। 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 1 लाख 14 हजार 374 वोट मिले थे।  हालांकि इससे दशकों पूर्व सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने का रिकार्ड कांग्रेस की डॉ.सुशीला नैयर के नाम दर्ज है।

Tags:    

Similar News