Jhansi News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले- सपा ने गुंडे माफियाओं को आगे बढ़ाने का किया है काम

Jhansi News: यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गुंडे माफियाओं को आगे बढ़ाने का लगातार काम किया है। जब जब उनकी प्रदेश में सरकार रही तब तब कुकृत्य हुए हैं। झांसी, बुंदेलखंड भी उससे अछूता नहीं है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-10-08 13:22 GMT

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले- सपा ने गुंडे माफियाओं को आगे बढ़ाने का किया है काम: Photo-Newstrack

Jhansi News: समाजवादी पार्टी ने गुंडे माफियाओं को आगे बढ़ाने का लगातार काम किया है। जब जब उनकी प्रदेश में सरकार रही तब तब कुकृत्य हुए हैं। झांसी, बुंदेलखंड भी उससे अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री को अपना अभिभावक मानकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रहे है। वही मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो विभिन्न प्रदेश के लोग यहां आते हैं वैसे ही हम भी जा रहे हैं। यह बात यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही हैं।

मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक झाँसी पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पत्रकारों से मुलाकात करते जातिगत जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर गोलमोल जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याण योजनाओं को लेकर जन-जन के बीच है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को भरोसा बढ़ा है। सभी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। सभी लोग प्रधानमंत्री को अपना अभिभावक मानकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर साधा निशाना

वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और माफियाओं को आगे बढ़ाने का लगातार काम करती है। जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार रही है कुकृत्य हुए हैं। इससे बुन्देलखंड और झांसी भी अछूता नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश में लॉयन आर्डर की सरकार है। उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो विभिन्न प्रदेश के लोग यहां आते हैं वैसे ही हम भी जा रहे हैं। पत्रकारों से मुलाकात करने के बाद वह मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के लिए दतिया जायेंगे। दर्शन करने के बाद वह मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और सरकार की नीतियों के बारे में बतायेंगे।

Tags:    

Similar News