Jhansi News: महिला आरक्षण और समानता विषय पर वाद - विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jhansi News: कार्यक्रम की संयोजक वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 80 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-10-25 17:27 IST

Jhansi News  ( Pic- News Track)

Jhansi News: प्रख्यात महिला नेत्री स्व. कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर 2024 को गांधी सभागार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का विषय क्या भारत में महिलाओं को आरक्षण देने से वास्तविक समानता हासिल की जा सकती है निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की संयोजक वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 80 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत विद्यार्थियों को अपना विचार व्यक्त करने के लिए प्रति विद्यार्थी पांच मिनट का समय दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित प्रतिभागी लखनऊ में आयोजित होने वाले वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ में राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 51000, 31000 और 21000 रूपये पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्व. कमला बहुगुणा का जन्म 30 दिसंबर 1923 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद में हुआ था। कमला बहुगुणा एक भारतीय राजनीतिज्ञ थीं। वह जनता पार्टी के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुनी गई थी। कमला बहुगुणा जीवन पर्यन्त महिला समानता की पैरोकार रही हैं। शिक्षा, समानता और भागीदारी को उन्होंने सभी के लिए आवश्यक बताया है। 7 नवंबर 2001 को नई दिल्ली में सांसारिक जीवन यात्रा पूर्ण कर श्री चरणों में विलीन हो गई।

कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को गांधी सभागार में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शेखर बहुगुणा रहेंगे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने एवं अधिकतम विद्यार्थियों को अपना विचार रखने के लिए आमंत्रित करते हुए विश्वविद्यालय के कई विभागों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पोस्टर लगाए हैं। अधिक जानकार के लिए ललित कला संस्थान के शिक्षक डॉ. अजय कुमार गुप्ता 8982889351, शोधार्थी रेखा आर्या 8840325719 और संयोजक डॉ श्वेता पाण्डेय 9935032382 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News