Jhansi News: डीजल लोको शेड में पानी की त्राहि-त्राहि, जलापूर्ति की मांग को लेकर डीजल शेड के स्टॉफ में आक्रोश व्याप्त

Jhansi News: संघ की शाखा नंबर पांच की प्रबंध कार्यकारिणी सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं मंडल सचिव राम कुमार सिंह उपस्थिति मे शाखा कार्यालय में सम्पन्न हुई ।;

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2025-02-03 19:55 IST

Drinking Water Problem in Diesel Shed Railway Station Jhansi ( Pic- Social- Media)

Jhansi News: नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ की शाखा नंबर पांच की प्रबंध कार्यकारिणी सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं मंडल सचिव राम कुमार सिंह उपस्थिति मे शाखा कार्यालय में सम्पन्न हुई ।इस सभा मे शाखा सचिव गजेन्द्र साहू ने बताया कि कि डीजल लोको शेड झांसी में पीने के पानी की गंभीर समस्या है जिससे कर्मचारियों मे अत्याधिक रोष व्याप्त हो रहा है।

इस संबंध में मंडल अघ्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल शेड में पीने के पानी की समस्या बहुत निंदनीय हैं। डीजल शेड में कर्मचारी की संख्या लगभग छह सौ कर्मचारी हैं, लेकिन पानी रखने की क्षमता बहुत कम जिससे मात्र दो घंटे में ही पानी खत्म हो जाता हैं जिससे कर्मचारियों को कार्य करने में असुविधा होती हैं। यहां तक कि पानी पीने के साथ काम करने के बाद हाथ धोने में भी असुविधा होती हैं। इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द होना चाहिए। डीजल शेड में महिला कर्मचारियों के लिए उचित क्षमता के महिला कक्ष का ना होने की समस्या महिलाओं द्वारा बताई गई।

इस दौरान मंडल सचिव रामकुमार सिंह ने बहुत खेद व्यक्त करते हुये प्रशासन से मॉग की है कि इस प्रकार की अनियमित्ताओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इस संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी किए जाए जिससे इस श्रेणी के कर्मचारियों मे व्याप्त रोष का समाप्त किया जा सके।

सभा में शाखा कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मीना, सहायक सचिव महेश कुशवाहा, चंद्र प्रकाश सहायक सचिव, सतीश यादव, राकेश खरे, महेंद्र लखेरा, मनीष मिश्रा सुनील रायकवार, मनीष पस्तोर ,रोशन निरवरिया , राजकपूर, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र रावत, पवन दुबे, बृजेश भारती, दीपक संसिया, विश्वास शर्मा, मनीष नायक, मनोज कुमार, ए यस यादव, धीरज, दीपक निगम, आशीष शर्मा, पंकज कुशवाहा, सुभाष, फरीद, सौरभ, एंड्र्यू पीटर, राहुल लक्षकार, अंकुश, चंद्रवीर, रोहित भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह, प्रतीक तिवारी, राजेन्द्र मीना, महेश मीना,मनोज मीना, मुनिराज, ललित, लक्ष्मीकांत साहू, रवि यादव, अवधेश, अशोक शाक्या, शशांक श्रीवास्तव, अब्दुल वजीर, कुमुद एवं महिला शक्ति में महिला सचिव अंजू शर्मा, महिला अध्यक्ष अंजू सचान,सपना वर्मा, लक्ष्मी चौहान,विजय कुमारी, राधा यादव, सुधा यादव, दीप माधुरी, वर्षा यादव, राखी, श्रेया, गायत्री, रवि, आदि उपस्थित रहे । सभा का संचालन एवं आभार राजेन्द्र सिंह परिहार ने व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News