Jhansi News: पदयात्रा में निवाड़ी के पास पलटा डीजे, पांच घायल
Jhansi News: जैसे ही एरिया रेस्ट निवाड़ी विश्राम से कुछ समय पहले पहले तिगैला कृषि उपज मंडी के पास पहुंची, तभी भीड़ की वजह से डीज अनियंत्रित हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ सझम पाता, उसके चपेट में पांच लाग आ गए।;
पदयात्रा में निवाड़ी के पास पलटा डीजे, पांच घायल: Photo- Newstrack
Jhansi News: बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के निवाड़ी गल्ला मंडी के बाद बज रहा डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से पांच भक्त गंभीररूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
झांसी के सकरार से होकर बुधवार की देर रात यात्रा मध्य प्रदेश के निवाड़ी में जा रही थी। जैसे ही एरिया रेस्ट निवाड़ी विश्राम से कुछ समय पहले पहले तिगैला कृषि उपज मंडी के पास पहुंची, तभी भीड़ की वजह से डीज अनियंत्रित हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ सझम पाता, उसके चपेट में पांच लाग आ गए। जिससे वहां भगदड़ मच गई।
हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का जायजा लिया। एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया। यहां पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सहयोगियों के साथ घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी में सभी घायलों का उपचार जारी, है। डीजे वाहन निवाड़ी नगर का बताया गया है।