Jhansi News: छत से गिरकर गैस वेंडर की मौत, घर में मातम

Jhansi News: गैस वैंडर का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। गिरते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-05-25 12:38 GMT

मृतक युवक की फाइल फोटो (Pic:Newstrack)

Jhansi News: झांसी में छत पर सो रहा गैस बैंडर छत से गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। गिरते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

मृतक करीब 35 वर्षीय सोनू पुत्र गोविंद सिंह था। वह जनपद झांसी में प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी ग्वालटोली का रहने वाला था। उसकी लगभग 5 वर्षीय एक बेटी है। परिजनों के अनुसार वह एचपी कम्पनी के गैस सिलेंडर बांटने का काम करता था। गर्मी होने के कारण वह परिवार के साथ घर की छत सो रहा था। रात्रि में अचानक उसकी नींद खुली। तभी अचानक वह छत से नीचे गिर गया। वह छत से कैसे नीचे गिरा। यह स्पष्ट नहीं हो सका। छत से गिरते हुए वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा। वही मृतक के परिवार में सभी लोग शोक में डूबे हुए है। घर मे पूरी तरह से मातम छाया हुआ है।

Tags:    

Similar News