कानून अपना काम करता है, अखिलेश की संलिप्तता है या नहीं, यह कानून ही बता सकताः जलशक्ति मंत्री

Jhansi News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई द्वारा अखिलेश यादव को समन भेजे गए हैं। कानून अपना काम कर रहा है, अखिलेश संलिप्तता है या नहीं, यह तो कानून ही बता सकता है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2024-02-29 14:10 GMT

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीबीआई द्वारा अखिलेश यादव को समन भेजे जाने पर दिया बयान: Photo- Social Media

Jhansi News: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई द्वारा अखिलेश यादव को समन भेजे गए हैं। कानून अपना काम कर रहा है, अखिलेश संलिप्तता है या नहीं, यह तो कानून ही बता सकता है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही हैं।

यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को राजकीय हेलीकॉफ्टर से झाँसी पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी थे। यहां पत्रकारों से कहा कि "सीबीआई द्वारा अखिलेश यादव को समन जारी किया है। कानून अपना काम कर रहा है। जो दोषी होता है, उस पर कार्रवाई होती है। भाजपा की जब सरकार बनती है तो गरीबों की सेवा और कल्याण के लिए बनती है। हम लोग रात-दिन काम करते हैं।

यूपी में कानून का राज है- स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करती है। आज यूपी में कानून का राज है। लोग यहां उद्योग लगा रहे हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हिंदू - मुस्लिम सबका विकास किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस लाइन से सिंचाई विभाग की 543 करोड़ रुपए की लागत वाली 55 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलायांस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। साथ ही मंत्री गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत निर्मित इंटेक वेल का स्थलीय निरीक्षण एवं लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद परीछा बांध परिसर में नलकूप योजना से लाभांवित किसानों के साथ संवाद कर प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

शैलेंद्र प्रताप सिंह बने सोशल मीडिया व आईटी प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला झाँसी महानगर के ऊर्जावान जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को महानगर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की अनुशंसा पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया एवं आईटी का जिला प्रभारी बनाया भाजपा ने लोक सभा चुनाव में 400 प्लस सीटे जीतने का लक्ष्य रखा है, जिसमें सोशल मीडिया और आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका भूमिका रहेगी 

Tags:    

Similar News