Jhansi News: गर्भवती प्रियंका को मिली मौत की सजा, दहेज के जाल में फंसकर महिला की चली गई जान

Jhansi News: पिता देवीदयाल के अनुसार, 26 जुलाई को आकाश ने प्रियंका के पेट में लात मारी जिससे उसका गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में प्रियंका को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर ग्वालियर ले जाया गया। जहां 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-03 12:31 GMT

Jhansi News : Photo- Social Media

Jhansi News: एक बार फिर दहेज के जाल में फंसकर महिला की जान चली गई। मां बनने का सपना संजोए प्रियंका के साथ उसके ससुराल वालों ने ऐसा क्या किया कि उसकी जिंदगी का दिया बुझ गया, क्या दहेज के लिए एक मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा गया।

मोंठ थाना क्षेत्र के कुरयाना निवासी देवीदयाल वर्मा ने सीपरी बाजार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी प्रियंका वर्मा की शादी 18 फरवरी 2022 को ग्वालियर रोड के महेंद्रपुरी कालोनी में रहने वाले आकाश वर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

प्रियंका की ससुरालीजन अक्सर करते थे मारपीट

पिता देवीदयाल के अनुसार, आकाश और उसके परिवार वाले लगातार प्रियंका से दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करते थे। उनकी मांग पूरी न होने पर प्रियंका को अक्सर मारा पीटा जाता था। 26 जुलाई को इस यातना का आखिरी पड़ाव तब आया जब आकाश ने प्रियंका के पेट में लात मारी जिससे उसका गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में प्रियंका को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर ग्वालियर ले जाया गया। जहां 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति आकाश, सास कौशल्या देवी, सोनू, छाया, कमलेश, दीपिका, मोनू, नैना और ललित कुमार वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या) और 498ए (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News