Jhansi News: ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Jhansi News: आरोपी ने पहुंचते ही चाकू निकाला और तीन-चार हमले किए जो उसके सीधे गर्दन के आसपास तथा चेहरे पर लगे। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का इलाज जारी है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-07-26 06:58 GMT

मौके पर पहुंची पुलिस। (Pic- Newstrack)

Jhansi News: मामला रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव का है जहां पति ने अपनी पत्नी पर चाकूओं से जानलेवा हमला किया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के जरिए घायल वंदना को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लंबे वक्त से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुनावली कला के रहने वाले रामकिशन पाल की बड़ी लड़की वंदना की शादी इंदरगढ़ के ग्राम रमदेवा निवासी रविंद्र पाल पुत्र अमर सिंह पाल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही रविंद्र पाल वंदना से मारपीट करने लगा। इसके बारे में उसने अपने घर वालों को भी बताया। रविंद्र पाल शराब का नशा करता है। इसी दौरान शादी को 5 साल हो गए और रविंद्र पाल को एक लड़का भी हुआ, जिसका नाम आर्यपाल 2 वर्ष है। वह लगातार रामकिशन की बेटी को प्रताड़ित करता रहा जिससे परेशान होकर रामकिशन पाल ने बेटी को एक दुकान एमपी दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में पार्लर की खुलवा दी।

गले और चेहरे पर किया वार

उसके बाद भी लड़ाई झगड़ा शांत नहीं हुआ एक माह पहले रामकिशन की लड़की वंदना अपने बच्चे आर्य पाल के साथ अपने मायके पुनावली कला में आ गई और उसने यहां पर भी कस्बा रक्सा पुनावली मार्ग पर पुनावली गांव में ही पार्लर की दुकान खोली। आज जब वह अपनी बहन पूजा पाल के साथ दुकान पर थी इसी दौरान रविंद्र पाल अपने एक साथी के साथ मुंह बांधकर आया और आते ही वंदना से झगड़ने लगा। झगड़ा शुरू होने के बाद रविंद्र पाल द्वारा चाकू निकाला और तीन-चार हमले किए जो उसके सीधे गर्दन के आसपास तथा चेहरे पर लगे। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बहन पूजा पाल भी घबरा गई और वंदना के लड़के आर्य को लेकर दूसरे पड़ोसी के यहां भाग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हमला करने के बाद रविंद्र पाल अपने अज्ञात साथी के साथ भाग गया। घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घायल वंदना को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यहां उसका इलाज जारी है। मौके पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने हमला पूरा योजनाबद्ध तरीके से किया। आरोपी रविंद्र पाल दुकान में जाकर हमला करता रहा तो वहीं दूसरा अज्ञात गाड़ी स्टार्ट किए हुए बाहर खड़ा रहा। इसी की मदद से वह भागने में कामयाब रहा। 

Tags:    

Similar News