Jhansi News: मुजफ्फरनगर के कारोबारी का कत्ल, फिर जलाई लाश

Jhansi News: इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो स्टोर रुम में आबिद झुलसी अवस्था में पड़ा था। उसके ऊपर कपड़े पड़े थे।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-07-29 14:24 GMT

Jhansi News

Jhansi News: कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ला में रहने वाले प्लास्टिक कारोबारी का कत्ल कर दिया गया। इसके बाद पेट्रोल या अन्य पदार्थ डालकर शव में आग लगा दी, जिससे कमरे के अंदर अधजला शव पड़ा पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को लेकर उक्त क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में है। वहीं, मृतक के साथी की तलाश में झांसी पुलिस दिल्ली और मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में किन्नर का मकान है। इस मकान में बने कमरों को मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी आबिद और वसीम ने एक माह पहले किराए पर ले लिए थे। यहां रहकर दोनों लोग प्लास्टिक का कारोबार करते थे। बताते हैं कि सोमवार की सुबह कुछ लोग वहां से निकल रहे थे, तभी लोगों की नजर घर के पास बने स्टोर रुम की ओर गई। स्टोर रुम से धुआं निकल रहा था। धुआं निकलने की जानकारी लगते ही मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए।

इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो स्टोर रुम में आबिद झुलसी अवस्था में पड़ा था। उसके ऊपर कपड़े पड़े थे। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी रामवीर सिंह, कोतवाल शैलेंद्र सिंह मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया। मकान मालिक व आस पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि आबिद समेत दो लोग किराए के मकान में रहते थे। यह लोग प्लास्टिक आदि का कारोबार करते थे। लोगों ने बताया कि आबिद की साथी वसीम रविवार को देखा गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला है। अनुमान है कि आबिद की पहले हत्या की गई। इसके बाद पेट्रोल या अन्य पदार्थ छिड़ककर शरीर में आग लगाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उधऱ, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आबिद के साथी वसीम की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीमें रवाना की गई है। वसीम की तलाश के लिए टीमें दिल्ली व मुजफ्फरनगर भी जाएगी। उधर, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह लोग झांसी के लिए रवाना हो चुके हैं। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

किराए दारों का क्यों नहीं करवाया जा रहा है सत्यापन

तलैया मोहल्ले की घटना को लेकर अब झांसी महानगर बाहरी तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। बिना सत्यापन के मकानों में किराएदार रखे जा रहे हैं। यह किराएदार कैसे हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। इस बारे में किसी का पता नहीं है। मालूम हो कि नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर, खुशीपुरा समेत अनेक मोहल्लों में लोग किराए का मकान रहकर निवास कर रहे हैं। इनमें कई बदमाश भी शामिल थे।

बिना सत्यापन के किराए में रहते थे यह बदमाश

धीरे-धीरे झांसी कुख्यात अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। इनमें अधिकांश कालोनी ऐसी है जहां कुख्यात अपराधी अपने गुर्गों के साथ निवास करते हैं। एक दो दिन रुकने के बाद वारदात करने के लिए दूसरे जिलों में निकल जाते थे। मालूम हो कि झांसी में भी कई कुख्यात अपराधी भी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। इनमें शिवपुरी का धर्मवीर सिंह खटीक. राजेंद्र सिंह अहिरवार, नईम मंसूरी, महेश काछी, अवधेश धीमर, महेश साढ़ू, पप्पू खटीक और विश्राम उर्फ भूरा आदि लोग शामिल है।

Tags:    

Similar News