Jhansi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की शिवाजी नगर इकाई हुआ गठन

Jhansi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला झांसी पूर्व की शिवाजी नगर इकाई की नवीन घोषणा हुई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-06-20 18:52 IST

एबीवीपी की नई इकाई गठित। Photo- Newstrack  

Jhansi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला झांसी पूर्व की शिवाजी नगर इकाई की नवीन घोषणा हुई। जिसमें विद्यार्थियों को शिवाजी नगर के महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए और सभी ने अपने दायित्वों का पूर्णनिष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प भी लिया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां शारदे और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण विद्यार्थी परिषद् में ही संभव

मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत मंत्री शिवाराजे बुंदेला ने ध्येय यात्रा को बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों का कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण विद्यार्थी परिषद् में ही संभव है। आज परिषद से निकला युवा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और आगे करता रहेगा। विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे भारत में 48 करोड़ युवा हैं इन्हीं युवाओं को मार्गदर्शन देने का कार्य विद्यार्थी परिषद् कर रहा है क्योंकि विद्यार्थी परिषद कहता है युवा कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है इसी परिकल्पना के साथ छात्र को राष्ट्र शक्ति विद्यार्थी परिषद् कहता है।

विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र की सेवा में हमेशा आगे

जिला संयोजक हर्ष जैन ने विद्यार्थी परिषद् की कार्यपद्धति और कार्यप्रणाली को विस्तार से बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की जीवन शैली के अध्याय को सुशोभित और सकारात्मक दिशा देने का कोई कार्य करता है तो वो विद्यार्थी परिषद् है। छात्र परिषद से जुड़कर अपना मूल्यांकन करके विभिन्न क्षेत्रों में नया कीर्तिमान स्थापित करता है और राष्ट्र की सेवा को ही ईश्वर सेवा मानकर अपने दायित्व का निर्वहन करता है। चुनाव अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र सिंह गौर नवीन शिवाजी नगर इकाई की घोषणा की जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ. सौमा मिश्रा और नगर मंत्री के रूप में शशांक उदैनिया घोषित हुए।

इन लोगों को दी गयी जिम्मेदारियां

नगर उपाध्यक्ष डॉ संगीता लाल, नगर उपाध्यक्ष डॉ मनीषा जैन, नगर उपाध्यक्ष डॉ रानी शर्मा, नगर उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र तिवारी नगर सह मंत्री अंकित पटेल, नगर सह मंत्री हरेंद्र कुशवाहा, नगर सह मंत्री अनुज सिंह चौहान, नगर सह मंत्री अभिषेक चौधरी, सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अक्षदेव सिंह, सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक हर्ष यादव, विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक संजय अहिरवार, विकासार्थ विद्यार्थी सह संयोजक अभिराज कुमार, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक निखिल राजपूत, राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक आदित्य यादव, खेलो भारत संयोजक ऋतिक मिश्रा, खेलो भारत सह संयोजक सूर्यप्रकाश, सोशल मीडिया संयोजक निखिल चक्रवर्ती, सोशल मीडिया सह संयोजक नारायण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, तुषार, देवांशु राजपूत, विक्की प्रजापति, रामानंद तिवारी, मानवेंद्र सिंह आदि को नवीन दायित्व दिए गए। जिसमे जिला संगठन मंत्री शुभम विद्यार्थी, महानगर मंत्री सुयश शुक्ल, निखिल खरेला, दिव्यांश सिंह, देव पांडे, विजित मिश्र, कृष्णा यादव,देव और अभय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News