Jhansi News: साहब, बहन को जबरन विषाक्त खिलाकर मार डाला, बाइक न मिलने से पति व ननदों ने दिया घटना को अंजाम

Jhansi News: बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम खडेश्वर में रहने वाली नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की 4 माह पहले शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि बाइक न मिलने के कारण पति और ननदों ने मिलकर दिव्या को जबरन विषाक्त खिलाया।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-10-16 18:01 GMT

 दहेज़ मामले में नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत: Photo- Social Media

Jhansi News: बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम खडेश्वर में रहने वाली नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की 4 माह पहले शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि बाइक न मिलने के कारण पति और ननदों ने मिलकर दिव्या को जबरन विषाक्त खिलाया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका ने मरने से पहले मोबाइल पर बयान दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम खडेश्वर में रहने वाले अशोक रायक्वार की शादी समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेंवटा निवासी दिव्या उर्फ विद्या रायकवार की 20 जून 2023 को हुई थी। दिव्या के पिता ग्यासी का कहना है कि उसकी दिव्या समेत पांच बेटियां है। जिसमें दिव्या सबसे छोटी थी। उसका एक बेटा भी भी है। बेटी दिव्या की शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन दिव्या का पति और ससुरालीजन शायद उससे खुश नहीं थे। वह लगातार अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करते चले आ रहे थे।

कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रहे थे। 14 अक्टूबर को दिव्या का भाई अपनी भांजी रोहिनी के साथ उसकी सुसराल मिलने गया हुआ था। गांव पहुंचने पर पता चला कि दिव्या खेत पर काम कर रही है। जिस पर उसका भाई खेत पर चला गया। जहां उसकी बहन काम छोड़कर अपने भाई से मिलने के लिए खेत किनारे आकर बैठ गई। आरोप है कि यह बात उसके पति का पंसद नहीं आई और उन्होंने दिव्या को खेत पर ही थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घर पर जाकर उसके पति ने अपनी बहनों के साथ मिलकर दिव्या को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। दिव्या का बयान देते हुए इसका वीडियो बना लिया गया। हालत गम्भीर होने पर दिव्या को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जीजा, मेरी बहन को गाली मत दो

मृतका दिव्या के भाई सचिन ने बताया कि मैं 14 तारीख को दिन में पहुंच गया था। जहां मैं 15-20 मिनट बैठा, हमारी बहन भी हमारे साथ बैठ गई। हमने मूंगफली का होला खाया। यह देख वह गाली देने लगे। जिस पर उसने कहा कि जीजा जी गाली मत दो। मुझे बुरा लगता है। वह आए और उसका थपप्पड़ मार दिया। जिस पर हमने कहा कि हम ले जा रहे है हमारे सामने मार दिया। जिस पर उन्होंने धमकाते हुए कहा कि यहां से गए तो काटकर फेंक देंगे। मैने अपने दूसरे जीजा जी को फोन किया। वह भी आ गए और उनसे भी झगड़ा करने लगे। मैने अपने पिता जी को भी बुला लिया। उसके बाद घर जाकर उसकी बहन को जहर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जहर पिलाने वाले उसके जीजा अशोक और उनकी बहन थी। गाड़ी की मांग को लेकर उन्होंने ऐसा किया है।

ससुरालियों पर मुकदमा

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेंवटा निवासी ग्यासी के तहरीर पर पुलिस ने रामवती, मोहनी, अशोक व अजुद्धी के खिलाफ दफा 498ए, 328, 323, 3/4दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News