Jhansi News: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या से आक्रोश, मेडिकल कॉलेज में हड़ताल

Jhansi News: डॉक्टरों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन करते सरकार से अपनी मांग मानने की अपील की। कोलकाता में डॉक्टर की रेप और हत्या पर न्याय की मांग की।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-12 11:37 GMT

डॉक्टरों ने रखी मांग (Pic: Social Media)

Jhansi News: कोलकता में महिला डॉक्टर की हत्या से देश भर के डॉक्टरों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी के मद्देनजर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जूड़ा की हड़ताल के बाद मेडिकल प्रशासन ने सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त करते हुए आपातकालीन सेवाएं अनवरत जारी रखीं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

हड़ताल कर उठाई मांग

कोलकता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने सुबह से ही इमरजेंसी सेवाएं देखना बंद करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल में शामिल जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि उनकी यह अनिश्चित कालीन हड़ताल जब तक जारी रहेगा, तब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती। जूडा अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि उनकी मुख्य मांग यह है कि कोलकता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के प्रकरण में उनके परिजनों को सरकार से मदद और सुरक्षा तथा न्याय मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, जहां डॉक्टर कार्य कर रहे वहां सीसीटीवी कैमरा से लैस होना चाहिए।

रैली निकालकर विरोध

इस दौरान डॉक्टरों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन करते सरकार से अपनी मांग मानने की अपील की। वहीं जूड़ा की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य एन एस सेंगर ने कहा कि डॉक्टर कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से काफी आहत है। उन्होंने हड़ताल कर अपनी मांगे सरकार को भेजी है। वहीं, उन्होंने कहा कि हड़ताल की जानकारी होने पर सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई थी। इमरजेंसी सेवाएं अनवरत जारी रहेंगी। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। हड़ताल में जूडा उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, के के सिंह, डॉ विजय, सचिव शुभम साहू आदि लोग शामिल रहे हैं।   

Tags:    

Similar News