Jhansi News: पुलिस ने 50 लाख के गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Jhansi News: इस ट्रक के अंदर अखरोट की बोरियां रखी हुई है। इन बोरियों के अंदर गांजा भरा हुआ है। इस सूचना पर रक्सा पुलिस और स्वॉट टीम सक्रिय हो गई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-07-30 15:07 GMT

Jhansi News- Photo-Newstrack

Jhansi News: पुलिस से बचने के लिए गांजा तस्कर नई-नई तरकीब अपना रहे हैं मगर तस्करों की हर चाल पूरी तरह से नाकाम होती नजर आ रही है। आए दिन झांसी से गुजरने वाले गांजा तस्करों की धरपकड़ की जा रही हैं। मंगलवार को रक्सा पुलिस व स्वॉट टीम ने उड़ीसा से तस्करी करके राजस्थान या पंजाब जा रहा पचास लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। इस मामले में ट्रक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में गांजा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की तड़के रक्सा थाना पुलिस और स्वॉट टीम को सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक (पीबी 10एस-5753) झांसी की ओर आ रहा है। इस ट्रक के अंदर अखरोट की बोरियां रखी हुई है। इन बोरियों के अंदर गांजा भरा हुआ है। इस सूचना पर रक्सा पुलिस और स्वॉट टीम सक्रिय हो गई।


एसपी सिटी के मुताबिक जैसे ही उक्त ट्रक रक्सा स्थित टोल प्लाजा के पास बने संजू ढाबा के पास नजर आएगा तो घेर लिया। ट्रक के अंदर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रक के अंदर रखी अखरोट की बोरियों को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ था। एसपी सिटी के मुताबिक 229 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 50 लाख रुपया आंकी गई।एसपी सिटी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर निवासी हरपाल सिंह और फरीदाबाद के कोट निवासी शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से खरीदकर पंजाब या राजस्थान ले जाया जा रहा था। इस खेप के लिए उनको अच्छा पैसा दिया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया।

पकड़ने के डर से अपना रहे ये तरकीब

गांजा तस्करी के लिए तस्कर नए नए तरकीब अपना रहे है। हाल में एक गांजा ट्रक से झांसी पुलिस ने पकड़ा है। स्थिति एसी थी की कोई भी नहीं कह सकता था कि ट्रक में तस्करी चल रही है। गांजा को अखरोट की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह तस्कर महंगे कार, एम्बुलेंस, ट्रक आदि और भी बहुत एेसे कई वाहनों का उपयोग कर तस्कर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News