Jhansi News: नए व्यापार के सृजन से रेल राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी, पहली बार दालों की हो रही हैं लोडिंग

Jhansi News: मंडल द्वारा किये गए प्रयास के चलते नए व्यापार के रूप में दतिया स्टेशन से न्यू तिनसुकिया जंक्शन हेतु पहली बार दालों की लोडिंग की जा रही है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-05-21 16:21 GMT

नए व्यापार के सृजन से रेल राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी, पहली बार दालों की हो रही हैं लोडिंग: Photo- Social Media

Jhansi News: झांसी मंडल में निरंतर नए व्यापार का सृजन करते हुए रेल राजस्व में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। नए व्यापार के रुप में दतिया स्टेशन से न्यू तिनसुकिया जंक्शन हेतु पहली बार दालों की लोडिंग की जा रही है। मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर सहित बीडीयू (बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट) के सदस्य वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल की विशेष अभीरूचि एवं समर्पण के चलते मंडल द्वारा निरंतर नए व्यापार का सृजन करते हुए रेल राजस्व अर्जन में बढ़ोतरी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहा हैं।

इसी क्रम में मंडल द्वारा किये गए प्रयास के चलते नए व्यापार के रूप में दतिया स्टेशन से न्यू तिनसुकिया जंक्शन हेतु पहली बार दालों की लोडिंग की जा रही है। नए व्यापार के रूप में छतरपुर स्टेशन से पहली बार एफसीआई द्वारा गेहूं का लदान से नई पहल की गयी है।

बरुआसागर स्टेशन मालगोदाम के रूप में हो रहा विकसित

बुंदेलखंड के बरुआसागर व निवाड़ी के मध्य स्थित लोह अयस्क खदान प्राप्त हुई है, जिसको पेसिफिक कंपनी द्वारा ओपरेट किया जायेगा, उक्त माल लदान हेतु बरुआसागर स्टेशन को मालगोदाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहाँ से 25 आउटवर्ड रैक तथा 12 इनवर्ड रैक लोह अयस्क के रूप में प्रतिमाह मिलने की सम्भावना हैं।

फार्च्यून स्टोन द्वारा महोबा स्टेशन से वर्ष 2008-2009 में ग्रेनाईट पत्थर का लदान शुरू किया गया था। परन्तु इस खंड के विद्युतीकरण हो जाने के कारण ग्रेनाइट का लदान संभव नहीं हो पा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप उक्त ग्रेनाइट रोड मार्ग से परिवहन किया जा रहा था। इस परिपेक्ष्य में चितेहरी स्टेशन पर नॉन ओएचई माल गोदाम विकसित किया जा रहा है।

अतः शीघ्र ही यहां से कांडला पोर्ट हेतु ग्रेनाइट का लदान प्रारम्भ हो जाएगा। बीडीयू के प्रयासों के फलस्वरूप यह खोई हुई कमोडिटी का लदान पुनः मंडल को प्राप्त हुआ है तथा एक नई लोडिंग का सृजन हुआ है।

Tags:    

Similar News