Jhansi News: स्मार्ट क्लास के उद्घाटन से बच्चों के खिले चेहरे

Jhansi News: प्राथमिक विद्यालय ढिकौली, ब्लॉक बबीना में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव ने किया उद्धाटन।;

Report :  B.K Kushwaha
Update:2024-02-26 18:11 IST

प्राथमिक विद्यालय में हुआ स्मार्ट क्लास का उद्धाटन। (Pic: Newstrack)

Jhansi News: प्राथमिक विद्यालय ढिकौली, ब्लॉक बबीना में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव के मुख्य अतिथ्य एवं एस के रैंण्डर की अध्यक्षता में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है।

फीता काटकर हुआ उद्घाटन

मुख्य अतिथि ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में इन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे इंटरनेट की दुनिया से जुड़कर जल्द निपुण होंगे। शिक्षक अधिक से अधिक आईटीसी का प्रयोग कर बच्चों को खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षा दें। सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनवाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक डॉ. अचल सिंह की मेहनत के फल स्वरुप विद्यालय स्मार्ट हुआ है। शिक्षक ने सोशल वेलफेयर एण्ड अपलिफ्टमेंट समूह, दिल्ली नामक संस्था से दान स्वरूप यह स्मार्ट क्लास बनवाया है। इससे विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे। वहीं स्मार्ट टीवी भेंट करने वाली संस्था के सदस्य एस के रेण्डर ने कहा कि संस्था द्वारा यह प्रदेश में 101वीं स्मार्ट क्लास तैयार कराई गई है। इसके लिए संस्था के संस्थापक अवधेश कुमार अग्रवाल बधाई के पात्र हैं।

चल-चित्र के माध्यम से जल्दी सीखते हैं बच्चे

जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे चल-चित्र के माध्यम से जल्दी सीखते हैं । इस गूगल टीवी पर कविता, कहानियाँ एवं महापुरुषों की जीवनी देखकर बच्चे उनसे प्रेरणा ही नहीं लेंगे, बल्कि जल्दी ही निपुण लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। इन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि वह वास्तविक जीवन से जोड़कर बच्चों को शिक्षा दें। कृषि विभाग के डॉ. नीरज ने कहा कि आगामी समय डिजिटल का है। इसलिए शिक्षक डिजिटल शिक्षा देकर गांव के बच्चों को भी स्मार्ट बनाएं। प्रारंभ में मुख्य अतिथि ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव ने माता सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों को पानी पीने की बोतलें वितरित कीं। प्रधानाध्यापक डॉ. अचल सिंह ने अतिथियों को पीत पट्टिका एवं गौरैया का घोंसला भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर हरगोविंद सिंह, छत्रपाल सिंह परमार, राजेश दुबे, राहुल त्यागी ,छोटेलाल गाडगे, पवन कुमार ,बृजेश सेन, कीर्ति अग्रवाल, रेनू ,साधना तिवारी, रेखा दुबे, अंजना यादव, किरन यादव, प्रकाश चंद्र, पंकज, पार्वती एवं कमला आदि उपस्थित रहे। संचालन कल्पना तिवारी एवं आभार अचल सिंह ने व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News