भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह ने किया स्वागत, देखें तस्वीरें

जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार यूपी बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया।

Published By :  Shreya
Update: 2021-06-19 10:26 GMT

जितिन प्रसाद को गुलदस्ता भेंट करते स्वतंत्र देव सिंह (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Lucknow News: बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) आज लखनऊ में स्थित पार्टी कार्यालय (BJP Office) पहुंचे। जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने ऑफिस में स्थित मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से भेंट की।

कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने गुलदस्ता (Bouquet) देकर जितिन प्रसाद का स्वागत किया। जतिन प्रसाद ने इस मौक़े पर कहा कि वो बड़े ही विचार विमर्श के बाद ही भाजपा में शामिल हुए हैं। क्योंकि अब राष्ट्रवादी पार्टी सिर्फ़ भाजपा ही है। जितिन प्रसाद के कार्यालय आने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। देखें इस मौके की कुछ तस्वीरें- (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Delete Edit

भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संग जितिन प्रसाद (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

कार्यालय में जितिन प्रसाद का स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

भाजपा कार्यालय स्थित मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जितिन प्रसाद (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जितिन प्रसाद अभिवादन करते हुए (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

जितिन प्रसाद को गुलदस्ता भेंट करते हुए स्वतंत्र देव सिंह (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)


Tags:    

Similar News