Election 2024 : अखिलेश के कन्नौज पहुंचते ही विपक्ष में मचा हड़कम्प‚ जिला प्रशासन ने रोका काफिला

Election 2024 : कन्नौज लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान दोपहर करीब 1 बजे पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले कन्नौज की सीमा में प्रवेश करते ही सौरिख क्षेत्र में बने बूथों पर पहुंचे। इसके बाद जहां – जहां से उनके कार्यकर्ताओं ने बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की थी‚ वहां–वहां पहुंचने लगे‚ जिससे जिला प्रशासन में खलबली मच गयी।

Written By :  Pankaj Srivastava
Update:2024-05-13 21:13 IST

Election 2024 : कन्नौज लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान दोपहर करीब 1 बजे पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले कन्नौज की सीमा में प्रवेश करते ही सौरिख क्षेत्र में बने बूथों पर पहुंचे। इसके बाद जहां – जहां से उनके कार्यकर्ताओं ने बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की थी‚ वहां–वहां पहुंचने लगे‚ जिससे जिला प्रशासन में खलबली मच गयी। जिस बूथ पर अखिलेश यादव अपने लाव–लश्कर के साथ पहुंचते थे‚ कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगते थे और उनकी गाड़ियों के साथ पीछे–पीछे दौड़ने लगते थे।

अखिलेश यादव के इस तरह से बूथों पर जाने के कारण विपक्ष हमलावर हो गया और अखिलेश यादव की इस तरह से बूथों पर जाने की शिकायत जिला प्रशासन से की। जिस पर जिला प्रशासन ने लाइन ऑर्डर न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखते हुए अखिलेश यादव को उनके काफिले के साथ जिले के तालग्राम क्षेत्र में स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में रोक दिया। कई घंटे रोके जाने के बाद अखिलेश यादव और उनके काफिले को सैफई के लिए रवाना कर दिया। अखिलेश यादव को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जिला प्रशासन ने लाइन आर्डर न बिगड़ने पाए इस कारण रोक रखा था और जैसे ही मतदान का समय समाप्त हो गया। ठीक 6 बजे शाम को अखिलेश यादव और उनके साथ उनके काफिले को सैफई के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला।

सपा के कायकर्ता बूथों पर कर रहे थे बदतमीजी

विपक्ष की ओर से अखिलेश यादव के कन्नौज जिले के बूथों पर जाने को लेकर भाजपा के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बूथ-बूथ तो उनको घूमना चाहिए था बहुत पहले से और आज भी देखिए प्रत्याशी 3 बजे प्रकट हो रहा है। कन्नौज में जब मतदान के दिन हमारा प्रत्याशी नहीं है तो मतदान के बाद क्या दिखेगा। डिम्पल को 2019 में कन्नौज में हराया। उसके बाद से डिम्पल एक बार भी कन्नौज नहीं आई। उन्होंने कहा कि अखिलेश अभी हाल ही में एक दो बार केवल आए। उन्होंने कहा कि कहीं - कहीं सपा कार्यकर्ता बदतमीजी कर रहे हैं‚ ऐसी शिकायतें आई हैं। हम लोगों ने आयोग से शिकायत भी की है। चुनाव आयोग को वीडियो भी भेजे हैं। हमें आशा है कि आयोग इसे संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्यवाही करे।

Tags:    

Similar News