kannauj News: महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई‚ पुलिस हिरासत में दो लोग

कन्नौज में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के पति के चचेरे भाई हैं और उसे पंजाब भी ले गए थे।

Update:2024-09-27 22:10 IST

कन्नौज में महिला के साथ गैंगरेप (social media)

kannauj News: यूपी  के कन्नौज में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें पिता ने पति के चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। थाने में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसे पंजाब भी ले जाया गया। कन्नौज पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता को पंजाब ले गए थे आरोपी

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक गांव निवासी उसके पति के चचेरे भाइयों ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे पंजाब भी ले जाया गया और गुरसहायगंज में भी रखा गया।

सीओ ने दी मामले में यह जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के एप्लीकेशन पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया‚ जिस पर गैंगरेप का उसने आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज दो लोगों को अनुज और सुधीर को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता के बयान लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। पीड़िता के पति के दो व्यक्ति इनमें से मौसेरे भाई हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में  सीसीटीवी खंगाल रही है और सीटीआर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News