Kannauj News: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर हमला, बोले- पंचर हो गई साइकिल

Kannauj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव खत्म होते ही इटली जाएंगे।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-10 13:09 GMT

कन्नौज में केशव प्रसाद मौर्य। (Pic: Newstrack)

Kannauj News: यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने सुब्रत पाठक के लिए जनता से वोट मांगे तो विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कही कि साइकिल अबकी बार पूरी तरीके से पंचर हो गई है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव खत्म होते ही इटली चले जाएंगे। 

सुब्रत पाठक के समर्थन में की जनसभा

कन्नौज लोकसभा सीट के अंतर्गत एरवाकटरा में एक जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दें। वहीं राहुल गांधी ने आज एक जनसभा में कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है। जिस पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि इस आंधी में राहुल गांधी उड़कर अपनी नानी की घर इटली पहुंच जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है दूसरी बार सुब्रत पाठक को यहां से सांसद बनना है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा सरकार ने पूरे किए वादे

डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में आप लोगों ने देखा होगा कि किस तरीके से गुंडाराज कायम था। लोगों पर लगातार अत्याचार हुआ करता था। लेकिन प्रदेश में जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से यह सब कुछ खत्म हो गया है। हमारी सरकार में गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम किया जा रहा है। अगर ऐसे वक्त में कांग्रेस पार्टी की सरकार होती तो वह राशन को बंद कर देती। हमारी सरकार में सभी को साथ लेकर चलने का काम किया जाता है। भाजपा सरकार ने जो भी जनता से वादे किए थे उनको पूरा किया है। जनता एक बार फिर से कमल खिलाने वाली है और इंडिया गठबंधन को इसका जवाब देने वाली है। बताते चलें कि 13 मई को कन्नौज लोकसभा सीट पर मतदान होना है जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने सुब्रत पाठक के लिए जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश पर बोला हमला

डिप्टी सीएम ने कहा कि देखिए न संविधान खतरे में है और न ही लोकतंत्र खतरे में है और न आरक्षण खतरे में है‚ खतरे में अगर कुछ भी है तो राहुल गांधी‚ अखिलेश यादव जी और इंडिया गठबंधन के नेताओं का राजनीतिक भविष्य खतरे में है। अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि 2014 से 2022 तक चार का चौका लगा चुके हैं‚ 2014 हारे‚ 2017 हारे‚ 2019 हारे‚ 2022 का हारे चौका लगा चुके है अब छक्का लगाने के लायक बचेंगे ही नही‚ 2027 से पहले समाजवादी पार्टी समाप्त होने वाली है।

प्रियंका गांधी को जवाब

उन्होंने कहा रोजगार सपा‚ बसपा‚ कांग्रेस और जो भाजपा विरोधी दल है उनका छिन गया है और अगर कांग्रेस होती तो राशन भी खा जाती और भाषण सुना देती‚ लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में गरीब का पेट भर रहा है।

Tags:    

Similar News