Kannauj News: उमेश पाल की पत्नी ने की प्रेस वार्ता, बोलीं- योगी सरकार ने माफियाओं का खात्मा करके दिया न्याय

Kannauj News: जया पाल ने कन्नौज में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।

Update: 2024-05-04 10:52 GMT

प्रेस वार्ता करती जया पाल। (Pic: Newstrack)

Kannauj News: यूपी में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मामले को लोग शायद भूल न सके हो, लेकिन इस हत्याकांड की पीड़िता उमेश पाल की पत्नी जया पाल प्रयागराज से कन्नौज पहुंचकर एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि 2023 में मेरी पति उमेश पाल की हत्या हुई थी। माफिया अतीक अहमद के द्वारा और इन माफियाओं का अंत करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने मुझे न्याय दिलाया। उन्होंने वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इस सरकार को जिताएं ताकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए न्यायपूर्वक काम कर सकें। उन्होंने मुझे न्याय दिलाया जो कोई भी नही कर सकता था। मुझे याद है कि राजू पाल की हत्या हुई थी 2005 में जब सपा की सरकार थी। सपा सरकार में राजू पाल को न्याय नही मिला। अगर न्याय उसी दिन मिल गया होता तो आज यह घटना मेरे पति के साथ न होती। मुख्यमंत्री ने जो सदन में कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे जो उन्होंने किया।

महिलाओं को मिल रही सुरक्षा

मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किया है उससे महिलाएं स्वतंत्र होकर चाहे रात हो या दिन किसी भी समय स्वतंत्र होकर जा सकती है। उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हो सकता है और अगर कोई घटना होती है तो तत्काल कार्यवाही होती है।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील

पाल समाज से पहुंची जया पाल ने कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए जनता से वोट देने की अपील भी की। उनका कहना है कि सरकार भाजपा जनता की सेवक है। मैं चाहूंगी कि भारी मतों से इनको यहां से विजयी करें क्यों कि यह पूरी तरह से उत्तरदायित्व के लायक हैं और वह सभी कार्य पूरी तरह से करेंगे।

सपा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसी को न्याय नही मिला और उन्हींने माफियाओं को पैदा भी किया है। असहाय और असक्षम लोगों को शोषण भी किया है। सपा सरकार में औरतों पर अत्याचार हुआ है। बसपा और कांग्रेस सरकार में भी गुण्डा माफिया को जगह मिली है। लेकिन भाजपा सरकार ने सबको पूरी तरह न्याय किया है।

माफियाओं का हुआ सफाया

जया पाल ने बताया कि मैं प्रयागराज से आई हूं। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा माफिया अतीक अहमद रहता था। मुख्तार अंसारी भी प्रदेश का माफिया था। आज उनका खात्मा भाजपा सरकार में हुआ है। 

Tags:    

Similar News