Kannauj News: तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म‚ आरोपी गिरफ्तार

Kannauj News: आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Update: 2024-04-20 14:38 GMT

minor girl rape in kannauj प्रतीकात्मक चित्र 

Kannauj News: कन्नौज जिले में घर से बाहर खेल रही बच्चियों को देख एक कामांध युवक ने 3 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ बच्ची को देख आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस ने थाना गुरसहायगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गयी है।

आपको बताते चलें कि थाना गुरसहायगंज अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनें घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान गांव का ही रहने वाला युवक दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाकर इसमें से 5 वर्षीय एक बड़ी बच्ची को नमकीन लाने के लिए भेज दिया और उसमें से उसकी छोटी बहन जो कि 3 साल की है। उसके साथ वह अश्लील हरकतें करने लगा‚ जिससे बच्ची के गुप्तांगों में गम्भीर चोटें आई हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बच्ची के पिता अपने एक साथी के साथ उसके पास पहुंचे‚ यह देख वह भाग खड़ा हुआ जिसको दौड़ाकर दोनों ने पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद थाना गरसहायगंज पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाई करने में जुटी हुई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि थाना गुरसहायगंज में एक तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में जो अभियुक्त था उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा लिख लिया गया है और बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News