मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने कुलदीप यादव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी को बनाया गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

Update:2020-09-02 15:06 IST
समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी को बनाया गया

रसूलाबाद: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी को बनाया गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित युवाओं ने उनके आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें: आजम खान को मिलेगा इंसाफ, डॉ.कफील पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

रसूलाबाद कस्बे के निवासी समाजवादी पार्टी में अपनी अलग पकड़ रखने वाले जुझारू युवा कार्यकर्ता कुलदीप यादव प्रेमी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया। जैसे ही इस बात की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हुई तो सभी उत्साह से झूम उठे। इसी क्रम में सोमवार को कानपुर मार्ग पर स्थित उनके आवास पर फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

जुझारू कार्यकर्ता

इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने कहा कि कुलदीप यादव प्रेमी बेहद जुझारू कार्यकर्ता है। साथ ही युवाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनको नई जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में खासी खुशी है। साथ ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को जोड़कर एक बार फिर विकास पुरुष अखिलेश यादव की सरकार बनाने में सभी साथी सहयोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई पर अंकुश नहीं है। वही कोरोना काल में लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली। ऐसी सरकार से प्रदेश की जनता छुब्ध है।

ये भी पढ़ें: मजदूरों पर मुसीबत: अब सामने खड़ी हुई ये बड़ी समस्या, इस कंपनी ने बाहर निकला

अब सूबे की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव के शासनकाल को याद करने लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जितना विकास का पिछली सपा सरकार में हुआ उतना आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि अब हर वर्ग के लोगों को जोड़कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं ताकि प्रदेश में चौमुखी विकास हो।

शीर्ष नेतृत्व का आभार

वहीँ नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका वे बखूबी पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंगदपुर निवासी राघवेंद्र यादव शीलू,आर्पित यादव सचिन यादव, मुनि शुक्ला विनय ठाकूर ,अंकित यादव, विकाश यादव, प्रशांत सिंह, पुष्पेंद्र यादव, दीपक यादव, राज यादव, सत्यम कठेरिया, रियाजु, शैलेंद्र सिंह, सुमित सिंह, राजावत महेन्द्र सिंह ,कोमल यादव,ऋषि राजपूत, कबीर सिंह, पुनीत यादव, राहुल पाल ,नवनीत सिंह राजवत पंकज यादव,सहित कई अन्य समाजवादी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मनोज सिंह

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक की गुंडई: सड़क पर रोक मारते हैं पब्लिक को, हो रहा वीडियो वायरल

Tags:    

Similar News