Kanpur Dehat News: जज, DM व SP ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों से ली विभिन्न जानकारियां

Kanpur Dehat News: जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार कानपुर देहात का संयुक्त त्रिमासिक निरीक्षण किया।

Report :  Manoj Singh
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-29 17:32 GMT

जिला कारागार का निरीक्षण करते अधिकारी

Kanpur Dehat News: जिला जज अनिल कुमार झा, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिवानन्दन सिंह के द्वारा जिला कारागार कानपुर देहात (District Jail Kanpur Dehat) का संयुक्त त्रिमासिक निरीक्षण (Inspection) किया गया।

उक्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला/पुरूष सिद्धदोष/विचाराधीन बन्दियों से उनकी समस्याएं, जैसे सरकारी वकील, तारीख की पेशी, एवं कारागार में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला बिन्दुओं द्वारा सिलाई मशीन से बनाये गये थैले, बच्चों के खिलौने, हाथ के पंखे एवं कार्डिगन स्वेटर आदि देखे गये। उक्त अधिकारियेां द्वारा महिला बन्दिओं द्वारा बनाई गयी वस्तुओं की प्रशंसा की गयी तथा महिला बंदियों को प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कहा कि इनकी कुशलता को और निखारने के लिए इसको स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, जिससे इनके द्वारा निर्मित सामानों को नई पहचान मिल सके और इनसे प्राप्त आय को महिला बंदिओं के बीच में ही वितरित किया जाए।

कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा जेल स्तर से सम्बन्धित कोई शिकायत नहीं की गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियेां द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सीय व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अस्पातल वार्ड, पाठशाला, महिला बैरंग, किशोर बैरंग आदि की संघन चेकिंग करायी गयी। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार में कुशलता व सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, जेलर कुशव कुमार सिंह, उप जेलर कुवर रणन्जय सिंह, राजेश कुमार राय, मिथलेश कुमारी द्वारा निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को वांछित जानकारियां दी गयी। निरीक्षण के समय डॉ. मरीष जेल चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News