Kanpur Dehat News : सिकंदरा में विवाद के बाद हटा था तहसीलदार, अब फिर कर दी गई तैनाती, बहुचर्चित मां-बेटी अग्निकांड में भी आया था नाम

Kanpur Dehat News : जिलाधिकारी ने सिकंदरा व रसूलाबाद तहसील में तैनात तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। वहीं, अपनी कार्यशैली से विवादित रहने वाले तहसीलदार सुभाष यादव को एक बार फिर तहसील सिकंदरा में नियुक्त कर दिया गया है।

Report :  Manoj Singh
Update: 2024-07-26 14:45 GMT

Kanpur Dehat News : प्रदेश के कानपुर देहात के जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील स्तर पर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। जिलाधिकारी ने सिकंदरा व रसूलाबाद तहसील में तैनात तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। वहीं, अपनी कार्यशैली से विवादित रहने वाले तहसीलदार सुभाष यादव को एक बार फिर तहसील सिकंदरा में नियुक्त कर दिया गया है।

वर्ष 2021-22 में तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव की कार्यशैली से नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने 6 माह तक हड़ताल रखी थी और तहसीलदार के कोर्ट व कार्य से बहिष्कार रहे थे। अधिवक्ताओं की मांग थी कि भ्रष्ट तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव को तहसील से हटाया जाए। इसके बाद निवर्तमान जिलाधिकारी नेहा जैन ने तहसीलदार का स्थानांतरण सिकंदरा से तहसील मैथा कर दिया था।

मां-बेटी अग्निकांड में आया था नाम

कानपुर देहात के बहुचर्चित मडौली मां-बेटी अग्निकांड के समय भी विवादित तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव का नाम मडौली कांड में आया था। इसके बाद एक बार फिर जिलाधिकारी नेहा जैन ने कार्यवाही करते हुए मेहता तहसील से रसूलाबाद स्थानांतरण कर दिया था। रसूलाबाद में भी विगत दो माह से अधिवक्ताओं के साथ विवादित हालत चल रहे थे।

फिर से विवादित तहसीलदार नियुक्त

वहीं, जिला अधिकारी आलोक सिंह ने विवादित तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव को एक बार फिर से तहसील सिकंदरा का तहसीलदार नियुक्त कर दिया है। वहीं, तहसील सिकंदरा के तहसीलदार संतोष सिंह को रसूलाबाद तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया है। तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव की नियुक्ति के बाद तहसील सिकंदरा में फिर से तहसीलदार के कामों की चर्चा जोरों पर हो गई है।

अधिवक्ताओं ने कहा फिर से तहसील में होगा विवाद 

अधिवक्ताओं ने कहा कि फिर से वही रवैया चलेगा और न ही निष्पक्ष यहां काम होंगे और न ही निष्पक्ष न्यायालय का कार्य होगा। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी, जो विवादों में हमेशा ही घिरे रहते हैं। उनकी नियुक्ति लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:    

Similar News