Kanpur News: मुंडन करा कर वापस आ रहे परिवार का रास्ते में पलटा लोडर, 21 लोग घायल

Kanpur News: तिलसरी खुर्द निवासी रामचंद्र पासवान अपने बेटी सिमरन 3 वर्ष का मुंडन कराने गुरुदेव आश्रम गए थे। वापस आते समय हाथी गांव से सरसौल स्टेशन मार्ग पर लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Update: 2023-06-10 12:49 GMT
(Pic: Newstrack)

Kanpur News: घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं ग्रामीण। जिसका जीता जागता उदाहरण शनिवार को सरसौल मार्ग में देखने को मिला, जिसमें एक परिवार मुण्डन कराने एक लोडर से गुरुदेव आश्रम गया था। वापस आते समय लोडर हाथी गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 21 लोग घायल हो गए। चिख-पुकार होने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया।

मामला हाथी गांव के पास का

शनिवार को करीब एक बजे तिलसरी खुर्द निवासी रामचंद्र पासवान अपने बेटी सिमरन 3 वर्ष का मुंडन कराने गुरुदेव आश्रम गए थे। मुंडन कराने के बाद लोडर से जय गुरुदेव आश्रम गए जब वे वापस आ रहे थे उसी दौरान हाथी गांव से सरसौल स्टेशन मार्ग पर लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार लगभग 21 यात्री घायल हो गए, लोडर पलटते की आवाज होने पर आस पास के ग्रामीण आ गए, मेन हाईवे होने के कारण जा रहे राहगीरों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर घायलों को लोडर से निकाला। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी सरसौल भेजा गया। जिनको प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लगभग 4 लोगों को कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

पुराने मामले देख पुलिस नहीं करती कार्यवाही

अक्टूबर 2022 में हुए हादसे में 26 लोगों की जान गई थी, जिसको देख आज भी लोग जागरूक नहीं हुए हैं। दिन था शनिवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी, उसमें 45 लोग सवार थे। ये लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे। सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे। वहीं दूसरा मामला चकेरी में हुआ था। जिसमें उस्मानपुर का परिवार भी शनिवार को बेटी का मुंडन कराने जा रहा था। जिसमें 16 लोग सवार थे, 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News