Kanpur News: पहले से था हत्या का इरादा, आरोपियों ने रैकी कर बनाई थी हत्या की योजना, सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की तस्वीर

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को देर रात कार से महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान महिला कार में फंस गई, जिससे महिला घसीटते हुए 40 मीटर दूर चली गई।

Update:2023-06-11 17:44 IST
आरोपियों ने रैकी कर बनाई थी हत्या की योजना, सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की तस्वीर: Photo- Newstrack

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को देर रात कार से महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान महिला कार में फंस गई, जिससे महिला घसीटते हुए 40 मीटर दूर चली गई। वहीं मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आज यानी 11 जून 2023 को इस मामलें का खुलासा किया।

दुकान लगाने व पैसे के विवाद में की हत्या

DCP सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि जयंती देवी और मनोज दोनो में जूस की दुकान व पैसे के विवाद में झगड़ा होता था। दोनों दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे है। मनोज ने झगड़े की इस बात को अपने दोस्त अभय नागर को बताया तो उसने कहा कि इस प्रकार इसका एक्सीडेंट कर देते है। कोई जान नहीं पायेगा, महेश ने बताया की अभय और अमित को पैसे की जरूरत भी है। इनके पास गाड़ी भी है। इनको पैसे देकर एक्सीडेंट का रुप दे दिया जाए,जिससे ये लगे, कि ये हत्या नहीं, ये एक्सीडेंट है। एक्सीडेंट करने से पहले रेकी भी की गई, और फोन से वीडियो भी बनाएं गए। एक्सीडेंट वाले दिन गाड़ी को अभय चला रहा था। बगल में मनोज और पीछे दोनों साथी बैठे थे। पहले इनको इंजर्ड करने का इरादा था। लेकिन हादसा इतना बड़ा हो जायेगा इनको यह नहीं पता था। पूछताछ में पता चला कि इस काम के लिए अभय ने 20 हजार, महेश नागर 20 हजार, अमित ने 10 हजार रूपए लिए थे। बाकि आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि हत्या करने से पहले कार की नंबर प्लेट हटा दी थी। हत्याकांड को हादसा दिखाने के लिए कार का इस्तेमाल किया था।

8 जून का था मामला

लक्ष्मी रतन कॉलोनी निवासी जयंती देवी (45) मरियमपुर हॉस्पिटल के सामने जूस का ठेला लगाती थीं। बेटे अजीत और अमित इस काम में हाथ बंटाते थे। बीते बुधवार की रात वह बेटों के साथ घर वापस लौट रही थी। मरियमपुर अस्पताल के सामने से घर की तरफ निकली। तभी कार सवार ने इन लोगों ने महिला को रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल जयंती ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दी थी। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। इसमें दिख रहा कि महिला बेटों के साथ ठेला लेकर जा रही थी। उसके बेटा पीछे चल रहा था। तभी कार ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कार के बोनट में फंस गई। इसके बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी थी। वहीं महिला घसीटते हुए करीब 40 मीटर तक चली गई थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी ने कबूला जूर्म

शक के आधार पर बगल में जूस का ठेला लगाने वाले मनोज के खिलाफ मृतिका के बेटे ने नजीराबाद थाने में हत्या और अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। नगर निगम के कंट्रोल रूम से चौराहों पर लगे CCTV फुटेज की जांच की, जहां साफ साफ दिख रहा है, कि कार सवार महिला की रेकी कर रहे है। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल लिया।

Tags:    

Similar News