Kanpur News: बेटी होने पर पति ने पत्नी को ससुराल जाकर बोला तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Kanpur News: पति-पत्नी के बीच विवाद की अलग-अलग वजह जरूर सुनी होगी। जैसे पत्नी के कभी बच्चे नहीं होने की वजह से भी विवाद होता है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-08 13:11 GMT

कानपुर में बेटी होने पर पति ने पत्नी को ससुराल जाकर बोला तीन तलाक (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: पति-पत्नी के बीच विवाद की अलग-अलग वजह जरूर सुनी होगी। जैसे पत्नी के कभी बच्चे नहीं होने की वजह से भी विवाद होता है। तो कहीं पति पत्नी और वो का मामला सामने होने पर विवाद होता है। वहीं आज कानपुर शहर में पति पत्नी का विवाद होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक बोल दिया, क्योंकि शादी के बाद उसके बेटी पैदा हो गई थी। बेटी पैदा होने से नाराज शख्स ने पत्नी को ही तलाक दे दिया।

थाना नौबस्ता क्षेत्र में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी के मायके जाकर पहले झगड़ा किया। फिर तलाक देकर वहां से चला आया। जिस पर पत्नी के मायके वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। नौबस्ता क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि शादी 19 दिसंबर 2021 को मो० जावेद के साथ कानपुर के ही जूही में हुई थी। शादी के बाद से इन दोनों के बीच कुछ दिनों तक अच्छा चलने के वाद विवाद होने लगा। वहीं बताया कि जैसे ही बच्ची ने जन्म लिया। उसके बाद से पति जावेद का रुख बदल गया और फिर वाद विवाद मारपीट में बदल गया।

जावेद चाहता था कि उसके बेटा हो उसके बाद से अकसर जावेद गाली गलौज करते थे। इसी के साथ ही अक्सर धमकी देते थे कि अपनी जान देकर तुझे तथा तेरे मायके वालो को फंसा दूंगा। पीड़िता ने मायके पक्ष में अपने घर वालो को जावेद की हरकत के बारे में बताया, तो पीड़िता को उसके मायके वाले उसके ससुराल से मायके ले आये। जिसके बाद जावेद लगातार उसे फोन करते रहा और बीते दिन सुबह जावेद अकेले ही अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंच गया। जिस पर घर वालों ने कहा कि आप अपने परिवार के सदस्यो को बुला ले। और हम सबकी आपसी बात चीत हो जाए। फिर आप पत्नी और बच्ची को ले जाये।

इतना सुनते ही जावेद आग बबूला हो गया। और पत्नी के हाथ पकड़ घसीटने लगा। जिस पर गोद में लिए बेटी गिर गई। बेटी को गिरते देख पीड़िता के परिजन नाराज हो गए और जाने को कहा, तो जावेद कहने लगा वो आज ही पत्नी को अपने साथ लेकर जायेगा। जिसके चलते आपसी वाद विवाद और बढ गया और जावेद मुझे जाते-जाते घर के बाहर से तीन बार तलाक बोल कर चले गए। एसीपी बाबूपुरवा ने बताया कि थाना नौबस्ता अन्तर्गत एक महिला द्वारा अपने पति के विरूद्ध मारपीट व घरेलू हिंसा का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News