Kanpur News: आज चढ़ेगा सियासी पारा, शहर में दो दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
Kanpur News: एक ओर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी इसी वक्त शहर में मौजूद रहेंगे।;
Akhilesh Yadav and Ajay Rai (photo: social media )
Kanpur News: कानपुर शहर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसमें किसान बाबू सिंह और दवा व्यापारी के परिजनों से भी मिलेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहली बार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग मंथन करने के लिए आ रहे हैं।
कानपुर शहर का सियासी पारा फिर भी चढ़ रहा है। जहां एक ओर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी इसी वक्त शहर में मौजूद रहेंगे।सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने चर्चित नेताओं को चेहरा दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। शहर को होर्डिंग से पाट दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाने में यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। केवल यही चर्चा थी कि सीएम योगी 28 अक्टूबर को आएंगे और एक लाख से अधिक दलित वोटरों को रिझाएंगे। उससे पहले सपा और कांग्रेस ने शहर में संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी के अहम चेहरों को बुलाकर सियासी समीकरणों को एक बार फिर से उलझा दिया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव शहर के श्याम नगर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आल इंडिया यादव महासभा की ओर से आयोजित नेताजी मंडल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद किसान बाबू सिंह यादव व दवा व्यापारी अमोलदीप के परिजनों से मिलकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म करने की कोशिश करेंगे।
दोनों नेताओं के आने से शहर होगा जाम
दोनों बड़े नेताओं के आने से शहर की कुछ सड़के जाम हो जायेगी। और ये दर्द यातायत के लिए बन जायेगा। वहीं पुलिस की भी ड्यूटी इन दोनों नेताओं में लगाई गई है। श्याम नगर में अभी से रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे आने जाने वालों को काफ़ी मुसीबत हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 17 जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। दोनों राजनीतिक कार्यक्रमों में दोनों दलों की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट मांगने वाले दावेदार भी अपना चेहरा दिखाने की कोशिश जरूर करेंगे। वहीं कुछ होर्डिंगो से कानपुर के पूर्व सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल की फ़ोटो भी गायब मिली।