Kanpur News: राखी से पहले भाई ने निभाया फर्ज, डूबती बहन को बचाने के चक्कर में गंगा में संमाया, तलाश जारी

Kanpur News: कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि बाढ़ के चलते गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रोक के बाद भी लोग नहाने के लिए गंगा में नीचे उतर जाते हैं। तेज बहाव के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं। लापता किशोर को तलाशने लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया है।

Update: 2023-08-28 16:24 GMT
Brother went to save sister drowned in Ganga

Kanpur News: कानपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। प्रशासन ने घाटों पर स्नान के लिए मना भी किया है। लेकिन प्रशासन की बातों को दरकिनार कर गंगा में नहाना एक परिवार को भारी पड़ गया। सावन का अंतिम सोमवार के चलते परिवार गंगा नहाने बिठूर गया था। स्नान के समय बहन को बचाने के चक्कर में एक किशोर गंगा में डूब गया। चीख-पुकार सुन बहन को गोताखोरों ने बचा लिया। गोताखोर भाई का कुछ भी पता नहीं लगा सके। पुलिस और गोताखोर उज्जवल की तलाश कर रहे हैं।

डूबते समय पकड़ी जंजीर तो हाथ से छूट गई

मंधना के राजीव दुबे गैस एजेंसी संचालक हैं। बेटा उज्ज्वल दुबे (13), चचेरी बहन साक्षी दुबे, सगी बहन आयुषी दुबे और मौसेरी बहन मानसी दुबे समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ बिठूर के सुंदर घाट पर गंगा नहाने गया था। साक्षी नहाने के दौरान गंगा में डूबने लगी। उसके हाथ से घाट पर लगी जंजीर भी छूट गई। बहन को डूबता देख उज्जवल ने गंगा में छलांग लगा दी। परिवार की चीख-पुकार सुन घाट पर मौजूद तैराक ने साक्षी को तो बचा लिया। तेज बहाव की चपेट में आने से उज्ज्वल गंगा में समां गया। जानकारी पर परिवार के लोग और बिठूर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से उज्जवल की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। गोताखोर का कोई सुराग नहीं लगा सके। परिवार के लोग घाट पर मौजूद हैं।

मां हो रही बार-बार बेहोश

बेटे के डूबने की खबर मिलते ही मां ज्योति बदहवास हो गई। मां बार बेहोश हो जा रही हैं। सारा काम छोड़कर चीखते हुए सुंदर घाट पहुंची। मां बार-बार पुलिस वालों और गोताखोरों के हाथ-पैर जोड़ती रही कि कोई मेरे बच्चे को गंगा से बाहर निकाल लाओ। माता-पिता को किसी तरह पुलिस संभाला रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि बाढ़ के चलते गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रोक के बाद भी लोग नहाने के लिए गंगा में नीचे उतर जाते हैं। तेज बहाव के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं। लापता किशोर को तलाशने लिए गोताखोरों की टीम को लगाया गया है।

कानपुर के बिल्हौर में भी दो भाई डूबे

एक अन्य हादसे में गंगा स्नान के लिए आए दो युवक गंगा में डूब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिया से गहराई में कूदने से यह हादसा हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव को बाहर निकला। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय निवादा गांव के भरत कुमार शुक्ला का गोविंद और सतीश कुमार शुक्ला पुत्र मयंक दो साथियों निकुंज और संदीप के साथ गंगेश्वर घाट पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। गोविंद और मयंक गंगा तट पर बने पुल से अचानक गहराई में कूद गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अफरातफरी मच गई। गोताखोर मौके पर पहुंचे और गंगा में उतरकर युवकों की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों युवकों को आनन-फानन में बिल्हौर सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एक ही परिवार के दोनों युवकों मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमॉर्टम से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

Tags:    

Similar News