Kanpur News: भ्रष्टाचार के नाले में समा गई कार, नाले के पास खड़े लोग बाल-बाल बचे
Kanpur News: जाजमऊ के सरैया बाजार के पास आज सुबह एक दम से एक डॉट नाला धंस गया। नाला धंसते ही लोग भाग खड़े हुए। जिससे लोग बाल-बाल बच गए।;
कानपुर में नाले में समा गई कार (न्यूजट्रैक)
Kanpur News: कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार हर वर्ष करोड़ों का बजट देती हैं। वहीं सदन के दौरान कानपुर की समस्याओं को सदन में रखा जाता हैं। बजट पास होने के बाद कानपुर में अनेकों योजनाओं के कार्य कराएं जाते है। लेकिन इन कार्यों में भ्रष्टाचार न हो ऐसा हो नहीं सकता। इसका एक उदाहरण जाजमऊ के सरैया बाजार में देखने को मिला। जहां भ्रष्टाचार के नाले में एक कार समा गई।
नगर निगम की लापरवाही बन सकती कई मौतों का कारण
जाजमऊ के सरैया बाजार के पास आज सुबह एक दम से एक डॉट नाला धंस गया। नाला धंसते ही लोग भाग खड़े हुए। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं नाले के ऊपर खड़ी कार डॉट नाले में समा गई। आस पास के लोगों ने बताया कि पहले भी एक बड़ा हिस्सा धंस चुका है। वर्षों पहले नाले पर स्लैब डाली गई थी। जो पुरी जर्जर हो चुकी है।
नाले पर दर्जनों दुकानदार काबिज
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने नाले के ऊपर का अतिक्रमण नहीं हटवाया। स्लैब पूरी तरह जर्जर है। कार के वजन से ही नाला धंस गया है। वहीं क्षेत्र में खुले नाले भी है। जहां आए दिन जानवर गिरा करते हैं। बड़ी मशक्कत के बाद इन जानवरों को बाहर निकाला जाता हैं। शिकायतों का कोई असर नहीं पड़ता है। किसी बड़े नेता के आगमन पर ही क्षेत्र में विकास कार्य किया जाता हैं।
गुजैनी नाला पुरा खुला पड़ा
गुजैनी एच ब्लॉक नाले का निर्माण बीते वर्षों पहले करवाया गया था। जहां नाले को पाटने का भी कार्य होना था। जहां ये नाला भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। और नाला आज भी खुला रह गया। इस खुले नाले के कारण मेन रोड में लगने वाली सब्जी मंडी भी इस स्थान पर स्थान्तरण नहीं हो पा रही है। ठेला लगाने वालों का कहना है कि खुले नाले से बिमारी का डर हैं।तो वहीं आवारा पशु भी बहुत है। जो नाले में गिर जाते है।