Kanpur News: बिठूर में कार और ई रिक्शा में टक्कर, तीन घायल, एक की मौत

Kanpur News: घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हैलट अस्पताल भेजा गया। जिनमें आज एक बुजुर्ग गंगाराम उम्र 60 वर्ष की मृत्यु हो गई है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-06-21 08:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में देर रात कार और ई रिक्शा में टक्कर लगने से चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंचीं और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से हैलट में भर्ती कराया। जहां आज एक घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी। घटना की ख़बर सुन परिजन अस्पताल भागे और शव को देख बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि गुरुवार देर रात को ग्राम फत्तेपुर अंकित के मकान के सामने बिठूर कल्याणपुर रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा तो कार और एक ई रिक्शा की आपस मे टक्कर हो गई। जिसमें रिक्शे में बैठे 3 सवारी व ड्राइवर घायल हो गए थे। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हैलट अस्पताल भेजा गया। जिनमें आज एक बुजुर्ग गंगाराम उम्र 60 वर्ष की मृत्यु हो गई है। जिनके परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचना दी गई। वहीं, पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

घायलों और मृतकों के नाम

1. दयाशंकर पुत्र शालिग्राम पाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिलैठी थाना पंडोखर दतिया मध्य प्रदेश।

2. जय सिंह पुत्र तुलाइन उम्र 70 वर्ष ग्राम बिलैठी पुलिस स्टेशन पंडोखर दतिया मध्य प्रदेश।

3. अभय सोनकर चालक ई रिक्शा पुत्र राजेश सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी 120/ 745 नारायणपुर, लाजपत नगर थाना नजीराबाद कानपुर नगर।

4. मृतक गंगाराम उम्र करीब 60 वर्ष ग्राम बाउली थाना लहार भिंड मध्य प्रदेश। 

थाना साढ़ क्षेत्र में पलटा ई रिक्शा

सांढ थाना क्षेत्र से भीतर गांव की तरफ़ एक ई-रिक्शा जा रहा था, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। वह अनियंत्रित होकर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज बारी गांव के सामने पलट गया। जिसमें चार महिला घायल हो गई। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया गया। जिसमें सुमित्रा पत्नी विनोद सिंह निवासी अकबरपुर बराई, वंदना मिश्रा पत्नी नीरज सिंह निवासी अकबरपुर बड़ाई, सावित्री पत्नी महिपाल निवासी कर्चुलीपुर, रेखा पत्नी स्वर्गीय शैलेंद्र निवासी रसूलपुर घायल है। वहीं, घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। 

Tags:    

Similar News