Kanpur News: बारादेवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, महिलाओं ने मन्नत मांग बांधी चुनरी

Kanpur News: मान्यता है कि निसंतान दंपती को प्रार्थना करने पर संतान सुख भी प्राप्त होता है। संतान होने पर मंदिर में आकर बच्चे का मुंडन कराने के बाद बांधी गई चुनरी की गांठ खोली जाती है।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-10-03 11:19 IST

कानपुर के बारादेवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी। मां से अपनी मनोकामना की प्रार्थना करते दिखे। वहीं मंदिरों में से एक है बारादेवी मंदिर। जिसके बारे में मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ अपनी बात रखता है।माता उसे अवश्य पूरा करती हैं

सुबह मंगला आरती के बाद भक्तों ने किए दर्शन

सुबह मंगला आरती के बाद भक्तों ने दर्शन किए। महिलाओं के साथ साथ पुरूष भी माता रानी के मंत्र जप रहे थे। और परिसर के अंदर चुनरी को बांध मन्नत मांगते भक्त दिखे। मान्यता है कि निसंतान दंपती को प्रार्थना करने पर संतान सुख भी प्राप्त होता है। संतान होने पर मंदिर में आकर बच्चे का मुंडन कराने के बाद बांधी गई चुनरी की गांठ खोली जाती है। कानपुर नगर के साथ कानपुर देहात,उन्नाव और आस पास के भक्त भी हजारों की संख्या में आते हैं। और माता रानी के दर्शन कर नारियल चढ़ा चुनरी बांधते है।

पुलिस भी दिखी अलर्ट

भक्तों की भीड़ होने से पहले सर्किल फोर्स तैनात दिखी। महिलाओं की भारी भीड़ देख महिला पुलिस कर्मी भी लगी थी। और महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भीड़ आई थी। श्रद्धालुओ को पुलिस कर्मी लाइन से मन्दिर के अंदर भेज रहे थे। इतना ही नहीं मंदिर के अंदर भी महिला पुलिस कर्मी तैनात दिखी। और सुरक्षा की नजर से सीसीटीवी भी लगाए गए है।

सीसीटीवी और ड्रोन से हुई निगरानी

मंदिर परिसर से लेकर आस पास दर्जनों सीसीटीवी लगाएं गए। और ड्रोन से पूरे मन्दिर परिसर की निगरानी की गई। और मंदिर गेट के पास एक कैंप बनाया गया। जहां पुलिस कर्मी मौजुद दिखे। वहीं मंदिर परिसर पर आ रहें वाहनों को मंदिर से काफी दूर रोक दिया जा रहा हैं। जिससे दर्शन करने आएं श्रद्धालुओ को कोई दिक्कत न हो। मंदिर के आस पास सैकड़ों दुकानें प्रसाद की लगी हुई है।

Tags:    

Similar News