Kanpur News: भावुक पल और नम आंखें, हुआ गणेश विसर्जन, घाटों पर उमड़ी भीड़

Kanpur News: गणेश विसर्जन घाटों और नहरों पर किया जा रहा हैं। आज के समय को देखते हुए घरों में रखे जानें वाले गणेश जी को परिवार के लोग कृत्रिम तालाब या घर के बड़े बर्तनों में विसर्जन कर देते है।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-13 19:10 IST

Kanpur News ( Pic- Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर में गणेश पूजा बढ़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। तो वहीं गणेश जी विराजमान होने के बाद पांच सात नौ ग्यारह दिनों में विसर्जन किया जाता है। गणेश विसर्जन घाटों और नहरों पर किया जा रहा हैं। आज के समय को देखते हुए घरों में रखे जानें वाले गणेश जी को परिवार के लोग कृत्रिम तालाब या घर के बड़े बर्तनों में विसर्जन कर देते है।

पांच, सात, नौ और ग्यारह को करते विसर्जन

गणेश चतुर्थी की झलकियां भी खूब देखने को मिल रही हैं। अब धीरे-धीरे बप्पा के विसर्जन का समय भी नजदीक आ रहा है। कहीं कहीं 10 दिन बाद बप्पा का विसर्जन किया जाता है लेकिन आप उससे पहले भी ऐसा कर सकते हैं। अगर आप 7वें दिन बप्पा की मूर्ति को विसर्जित करना चाहते हैं तो इसका भी सही समय है। अगर सही ग्रह-नक्षत्र के दौरान बप्पा का विसर्जन किया जाए तो इसे शुभ माना जाता है और इससे लाभ होता है।

अगले बरस तू जल्दी आ

भक्तों के बीच बप्पा को लेकर अपार श्रद्धा है। पहले तो भक्त अपने घर पंडालों में गणेश जी का भव्य स्वागत करते हैं। और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आरती पूजा करते हैं। इसके बाद उनका विसर्जन करते हैं। विसर्जन का क्षण सभी भक्तों के लिए भावुक होता है। बप्पा से अगले बरस तू जल्दी आ का जय घोष करते हैं। फिर से मिलने का वादा करते हैं। और विसर्जन कर विदा लेते हैं। बप्पा की विदाई के 4 दिन शुभ माने गए हैं। लेकिन इनमें से सबसे शुभ अनंत चतुर्थी का दिन होता है।

घाटों पर दिखा पुलिस का पहरा

गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घाटों का बराबर निरक्षण कर रहे है। वहीं बीते वर्षो घाटों पर हुई घटनाओं को देख सुरक्षा व्यवस्था भी दिख रही है। घाटों पर महिला सिपाही भी मौजूद है। नहर नदी में रस्सी और टायर डाले गए है। यदि कोई डूबे तो उसको बचाया जा सके। देर शाम तक सैकड़ों परिवारों ने राम गंगा नहर पर गणेश विसर्जन किया। वहीं आए हुए भक्तों पर गुलाल डाला। और परिवार के साथ आई हुई महिलाओं ने आरती पूजा कर भीगी पलकों से गणेश विसर्जन किया।

Tags:    

Similar News