Kanpur News: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, छः घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Kanpur News: देर रात एक प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटे दूसरे लोहे के कारखाने में पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग को छ: घंटे में बुझाया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-07-03 05:32 GMT

फैक्ट्री में लगी आग। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटे दूसरे लोहे के कारखाने में पहुंच गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़िया मौके पर रवाना हुई। दमकल के जवानों ने करीब छः घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से पूरा कारखाना जल चुका है। नुकसान लाखों में है। वहीं दूसरे लोहे के कारखाने में लगी मशीन और खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के साइड एक में देर रात अज्ञात कारणों से एक प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री में आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती चली गई। आग की लपटों ने बगल के कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। जहां कारखाने में लगी मशीनें भी जलने लगी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कुल छः यूनिट गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। दमकल के जवानों ने करीब छः घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग को जल्द काबू पा लिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। एक फैक्ट्री में आग लगी थी। आग का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

संजय गर्ग की है जमीन

कारखाना मालिक गुजैनी निवासी पीयूष विश्वकर्मा ने बताया कि यह जमीन संजय गर्ग की है। जो फजलगंज के निवासी हैं। इस जमीन को दो लोग किराए पर लिए हुए हैं। जहां एक में प्लास्टिक रिसाइकिल फैक्ट्री महेंद्र कुमार की है। तो दूसरे हिस्से में पीयूष विश्वकर्मा का लोहे का काम होता है। पीयूष ने बताया कि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी। जो कारखाने तक पहुंच गई। कार भी आग की चपेट में आ गई। आग को समय रहते काबू पा लिया गया है। नुकसान का अनुमान लगा पाना अभी मुश्किल है।  

Tags:    

Similar News