Kanpur News: ईंट से दादी-पोती को कूंचा, दादी की मौत, पोती की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News: मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना के पीछे वजह का पता नहीं चल सका है।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-20 13:15 IST

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर से सटे महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में एक महिला की लाश कमरे में मिली। तो वहीं खून से लथपथ मासूम गंभीर घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। सुबह देर तक दरवाजे पर महिला की आहट न होने पर स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया तो महिला की लाश देख चीख निकल पड़ी। मासूम को घायल अवस्था में देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना होते ही थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौक़े पर पहुंच गए। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जॉच कर रहीं है। पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है।

महिला की ईंट से कूच कर दी हत्या

पुरवामीर गांव में कुसुमा देवी (55) नाम की महिला कच्चे घर में रहती थी। स्वजनों ने बताया कि कुसमा के पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। और उनके दो बेटे हिमांशु और गोविंद हैं। हिमांशु कानपुर के नौबस्ता के पास पत्नी सीमा के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद अजमेर में काम करता है। कुसुमा के घर से कुछ ही दूरी पर दिनेश का घर है। दिनेश कुसुमा के देवर का बेटा है। दिनेश ने बताया कि गुरुवार रात को मेरी बेटी प्रियांशी (9) कुसुमा के साथ थी। कुसुमा अकेले रहती थी। अक्सर बेटी कुसुमा(दादी) के घर पर ही रुक जाती थी। कल भी वहीं रुक गई थी।

सुबह आहट न होने पर जाकर देखा

स्वजन के मुताबिक कुसुमा रोज की तरह सुबह जग कर दैनिक कार्य करती थी। लेकिन आज काफ़ी देर तक कुसुमा और बेटी घर के बाहर नहीं दिखे तो घर पर जाकर आवाज दी। जहां कोई जवाब न मिलने पर गेट खोल अंदर प्रवेश किया तो खून से लथपथ दोनों को देख चीख निकल पड़ी। आवाज सुन आस पास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची। घायल मासूम को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बच्ची को ICU में रखा गया है। मासूम अभी भी होश में नहीं है।

घटना स्थल को किया सील

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचते ही स्पॉट घर को सील कर दिया है। घटना स्थल से खून से सनी ईंट बरामद की गई है। महाराजपुर थाने की फोर्स, एसीपी हरीश चंदर और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी पुलिस कर रही है। आस पास के लोगों के साथ स्वजनों से पूछताछ कर रही है। सभी बिंदु पर पुलिस कार्य कर रही है। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है। जल्द ही पुलिस इस मर्डर केस का खुलासा करेगी। रंजिश या फिर बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या इन एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News