Kanpur News : स्कूल से लौट रहीं छात्राओं से शोहदों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा और वीडियो वायरल कर दिया, दो आरोपी गिरफ्तार

Kanpur News : कानपुर जिले के सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत शोहदों ने स्कूल से वापस लौट रही स्कूटी सवार छात्राओं को रोककर उनके साथ छेड़खानी की। छात्राओं के मना करने पर शोहदों ने छात्राओं के साथ मारपीट की।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-08-31 11:03 GMT

Kanpur News : कानपुर जिले के सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत शोहदों ने स्कूल से वापस लौट रही स्कूटी सवार छात्राओं को रोककर उनके साथ छेड़खानी की। छात्राओं के मना करने पर शोहदों ने छात्राओं के साथ मारपीट की। यही नहीं, उसके साथ शोहदे ने इन सब हरकतों का वीडियो बना लिया, जिसे लगभग दस दिन बाद वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।

Full View

थानाक्षेत्र अंतर्गत एक इंटर कॉलेज की छात्रा स्कूटी से अपनी सहेली के साथ स्कूल से पढ़कर वापस आ रही थी। इसी बीच रास्ते में अमित गौतम निवासी भौती प्रतापपुर ने साथी अफरीदी के साथ मिलकर दोनों छात्राओं को रोका और मारपीट करने के साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ की। इस बीच उनके द्वारा किए जा रहे कुकृत्य का वीडियो अफरीदी ने बनाकर कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो को देखकर पीड़िता के पिता ने सचेंडी थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। सचेंडी थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

युवती के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने सचेंडी थाने में लिखित तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि मेरी पुत्री व उसकी सहेली दोनों एक इण्टर कॉलेज भौंती से स्कूटी से घर आ रहीं थीं। तभी रास्ते में अमित गौतम पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम भौती, प्रतापपुर ने रास्ते में रोक लिया, मारपीट कर कपड़े फाड़ दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यही नहीं, उसके साथी अफरीदी पुत्र महमूद निवासी भौती प्रतापपुर थाना सचेंडी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया। वहीं, अमित व पीड़िता दोनों पूर्व से परिचित हैं, जिसके सम्बंध में थाना सचेंडी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों अमित और अफरीदी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News