Kanpur News: मकान में जोरदार धमाका, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Kanpur News: जिले के बजरिया थाना क्षेत्र के कंघी मोहाल इलाके में एक मकान में तेज धमाका हो गया। जिससे मकान की छत गिरने से चार से पांच लोग मलबे में दब गए।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-23 09:51 GMT

कानपुर में मकान में जोरदार धमाका (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र के कंघी मोहाल इलाके में एक मकान में तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे मकान की छत गिरने से 4 से 5 लोग मलबें में दब गए। धमाका होने के बाद आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।

धमाके की आवाज़ से क्षेत्रीय लोगों में दहशत

तेज धमाके से सिलेंडर फटने से मकान की छत गिर गई। जिससे मकान में रह रहे 4 लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में क्षेत्रीय लोगों द्वारा मलबे में दबे लोगों को निकाल कर हैलट अस्पताल भेजा गया। धमाका इतना तेज था, कि मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घायलों में बच्चे महिला सभी मौजूद है। वहीं दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों के नाम

आमिर, गजाना, टुबू(7),मुशीर घायल है। जिसमें डॉक्टरों के मुताबिक आमिर और गजाना गम्भीर है। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं दो घायल भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन लोगों को समय से लाया गया। जहां इनको इलाज मिलना शुरु हो गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि कंधी मौहला ,बजरिया में तीसरी मंजिल पर सिलेंडर फटने से दो लोग घायल हुए है। जिन्हें चिकित्सा हेतु तत्काल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।

Tags:    

Similar News