Kanpur Dehat News: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे से दहला कानपुर, बेकाबू कार के उड़े परखच्चे, चार की मौत और पांच घायल

Kanpur Dehat News: घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मासूम अंश की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।

Report :  Manoj Singh
Update: 2023-11-23 04:02 GMT
घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी बीबी जीटीएस मूर्ति (Newstrack)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में आज यानी गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत दर्दनाक हो गई। वहीं, चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक मासूम की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वहीं अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। 

मृतकों की हुई पहचान

दरअसल ये घटना कानपुर देहात जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के पामा चौकी क्षेत्र के हृदयपुर गांव के पास की। जहां पर औरैया से गजनेर के भैथाना जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में अर्टिगा में सवार गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी 28 वर्षीय जय सिंह, औरैया के बिधूना क्षेत्र के बंथरा निवासी उनकी बहन प्रिया सेंगर और 14 वर्षीय भतीजी प्रिया के साथ ही बंथरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रन्नो देवी की दर्दनाक मौत हो गई। अर्टिगा चालक औरैया के बंथरा निवासी 28 वर्षीय प्रदीप, कानपुर देहात के गजनेर के भैथाना निवासी 8 वर्षीय मासूम अंश, औरैया के बिधूना क्षेत्र के बंथरा निवासी 14 वर्ष की प्रज्ञा सिंह, 7 वर्षीय मासूम कन्हैया और 15 वर्षीय प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मासूम अंश की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। इस दौरान जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News