Kanpur News: सरकारी जमीन पर था भाजपा नेता का कब्जा, केडीए ने दर्ज कराया मुकदमा

Kanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस संचालित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद प्रजापति पर कानपुर विकास प्राधिकरण ने मुकदमा दर्ज कराया गया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-05 10:50 GMT

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भाजपा नेता पर केडीए ने दर्ज कराया मुकदमा (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: योगी सरकार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन जारी है। जिसको लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस संचालित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद प्रजापति पर कानपुर विकास प्राधिकरण ने मुकदमा दर्ज कराया गया।

प्रसपा से बीजेपी में हुए शामिल

भाजपा नेता विनोद प्रजापति सरकारी जमीन पर कब्जा कर लंबे समय से गेस्ट हाउस संचालित कर रहा था। कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा पूर्व में 7 सितंबर 2022 को तत्कालीन प्रसपा नेता विनोद प्रजापति के अवैध कब्जे में बने गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चला था। केडीए की कार्यवाही के बाद प्रसपा ने नेता विनोद प्रजापति भाजपा में शामिल होने के बाद विनोद प्रजापति ने फिर से सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस शुरु कर दिया। केडीए द्वारा कई बार गेस्ट हाउस सील किए जाने के बाद भी विनोद प्रजापति गेस्ट हाउस संचालित कर रहा था। जिस पर केडीए जोन 3 के जोनल प्रभारी ने विनोद प्रजापति के खिलाफ भूमाफिया का मुकदमा दर्ज़ कराया। बर्रा थाने में धारा 188 और धारा 447 में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं सरकारी जमीन पर संचालित हो रहे गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम समेत कई प्रतिनिधियों के साथ है फोटो

विधानसभा चुनाव के समय विनोद प्रजापति प्रसपा पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। और प्रसपा से पहले सपा पार्टी में थे। सूत्रों के अनुसार विनोद प्रजापति एक बड़े भूमाफिया है। इस सरकार में चल रहे बुलडोजर को देख अपनी कब्जे की जमीन को बचाने के लिए बीजेपी में शामिल हुए थे। अपनी हनक दिखाने के लिए डिप्टी के साथ साथ एक विधायक, और क्षेत्रीय अध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ फ़ोटो को दिखाते है।

Tags:    

Similar News