Kanpur News: लोकसभा में कांग्रेस की सरकार का होगा पूर्ण बहुमत, 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव बोले - प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Kanpur News: अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बब्बर है। कांग्रेस 80 सीटों की तैयारी कर रही है। इस बार लोकसभा 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-17 15:15 GMT

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा- लोकसभा में कांग्रेस की सरकार का होगा पूर्ण बहुमत, 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: Video- Newstrack

Kanpur News: लोकसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर अब सभी राजनीतिक दल सड़क पर उतर आए हैं। इसी के चलते कानपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर अपनी पार्टी को मजबूत करने को लेकर जनसभा आयोजित किया है। जहां पर सैकड़ों से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बब्बर है। कांग्रेस 80 सीटों की तैयारी कर रही है। इस बार लोकसभा 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है। इसके साथ ही कानपुर में भी नगर सांसद कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा क्योंकि कानपुर की जनता का कांग्रेस पार्टी से बहुत लगाव है।


प्रदेश अध्यक्ष ने इजरायल में हुई घटना को लेकर उन्होंने निन्दा करते हुए कहा कि मानव ही मानव को मार रहा है ये बहुत ग़लत है। इसी दौरान मीडिया ने जब देरी से आने का कारण पूछा तो प्रदेश अध्यक्ष पसीने-पसीने हो गए फिर धीरे से बोले की जगह जगह स्वागत और अन्य कार्यक्रम में पहुंचने के चक्कर में देरी हो गयी। जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।


प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हम इसकी तैयारी में जुट गए हैं। विकास के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले भाजपाई अब अपनी विदाई की तैयारी कर लें। कांग्रेस भाजपा नाटक का पर्दा जल्द ही गिराएगी। कानपुर के खलासी लाइन में संगठन की बैठक में शामिल हुए राय ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जमकर मेहनत कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News