Kanpur News: बारिश ने ढाया कहर, वृद्धा सहित दो की मौत, पिता-पुत्र घायल

Kanpur News: बारिश से सांढ थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। जहां छत के नीचे सो रहीं वृद्धा दब गई। छत गिरने की आवाज सुन घर के अन्य परिजन आ गए। किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-18 11:22 IST

कानपुर में बारिश के चलते वृद्धा सहित दो की मौत (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: कानपुर शहर में मंगलवार देर शाम से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं लगातार आठ दस घंटे बारिश से पुरा शहर पानी में डूब गया और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से कच्चे घर गिर गए। जिससे दो लोगों की मौत तो कुछ लोग घायल हो गए। सूचना होते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। और सरकारी अमला को फ़ोन कर सूचित किया।

दो स्थानों पर दो की मौत

बारिश से सांढ थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। जहां छत के नीचे सो रहीं वृद्धा दब गई। छत गिरने की आवाज सुन घर के अन्य परिजन आ गए। किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा सरकारी अमला को घटना की जानकारी दी गई। वहीं बिठुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में वर्षा के कारण कच्चा मकान ढह गया।मकान ढहने से तीन लोग दब गए। जहां पड़ोसियों की मदद से तीनों को बाहर निकाल सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जहां दो का इलाज बारा सिरोही सीएससी में चल रहा है।जानकारी के अनुसार घटना करीब रात एक बजे की है। पुलिस को सूचना मिलते टिकरा चौकी इंचार्ज अनिल मलिक मौके पर तत्काल पहुंचे।घायलों में पिता पुत्र जहां पिता का हाथ टूट गया तो पुत्र के गंभीर चोट आ गई। वहीं महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

बिठूर टिकरा गांव मामला

टिकरा गांव निवासी छूना कमल की पत्नी रानी देवी (36) और पुत्र रजत घर पर निवास करते है। छूना कमल,रानी और उसका बेटा रजत अपने घर छप्पर के नीचे सोए थे। रात्रि में काफी तेज बारिश के कारण मिट्टी से बने मकान की कच्ची दीवाल ढह जाने के कारण तीनों उसमे दब गए थे। शोर होते पड़ोसी आ गए। और पुलिस को सूचना दी।जिन्हें पुलिस की सहायता से निकाल सीएचसी बारा सिरोही अस्पताल कल्याणपुर ले गए थे। उपचार के दौरान रानी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। छूना का हाथ फैक्चर हो गया है और उसके बेटे रजत को मामूली चोट आई है। दोनों का उपचार कराया गया है। मृतका रानी देवी के शव को मोर्चरी हैलेट अस्पताल भिजवा दिया गया है। सूचना के अनुसार पंचायत नामा और पीएम की कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना श्रीमान एसडीएम सदर महोदया और संबंधित लेखपाल को दिया गया है।

बारिश से छत ढही, वृद्धा की दबकर मौत

साढ़ थाना शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय ब्रजलाल की 70 वर्षीय पत्नी चंद्रकली के गांव में दोनों मकान कच्चे बने हुए है। एक मकान में चंद्रकली के दोनों बेटे जगमोहन और जगन्नाथ अपने परिवार के साथ रहते है। एक में चंद्रकली रहती थी। बेटों ने बताया कि देर शाम से हो रही बारिश से उनके घर की कच्ची छत ढह गई। चारपाई में सो रही मां चंद्रकली की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। घर का कमरा पूरी तरह से गिरा पड़ा था। मिट्टी हटाकर मां का शव बाहर निकाला। घटना के बाद से गांव में दहशत मच गयी है।

Tags:    

Similar News