Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा तैयारी...गीता प्रेस में उमड़ी भीड़, खत्म हो गईं रामायाण प्रतियां

Ram Mandir: गीता प्रेस दुकान के इंचार्ज ने कहा कि जब से मैं यहां काम कर रहा हूं, तब से लेकर आज तक रामायण की प्रतियां नहीं बिकी हैं। आठ दिन में करीब 6 हजार रामाणय की प्रतियां बिक गई हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-08 12:50 GMT

Ram Mandir: (सोशल मीडिया) 

Ram Mandir: अवध नगरी अर्थात अयोध्या में प्रभु श्रीराम आ रहे हैं। प्रभु राम करीब 500 साल के कड़े संर्घष के बाद अपने घर विराजमान हो रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के जरिये श्री राम की मूर्ति श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में स्थापित होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को निर्धारित है, लेकिन भारत वर्ष में उत्साह का माहौल अभी से छा गया है। देश के कोने कोने में फैले रामभक्त रामभक्ति में लीन हो गए हैं। कार्यक्रम को लेकर अपने घरों में तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं। प्रभु श्रीराम से जुड़ी चीज़ों की बाजार में खरीदने की होड़ सी शुरू हो गई है। इसका बात का खुलासा ऐसा पता कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित एक गीता प्रेस के बुक डिपो में रामायण की प्रतियां खत्म हो गई हैं, लेकिन इसको खरीदने को लेकर लोगों का ऱैला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

इन लोगों में खरीदने का जबरदस्त उत्साह

दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कानपुर गीता प्रेस में जनवरी के आठ दिनों में ही रामायण की 6 हजार से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं,लेकिन लोगों की मांग खत्म होने का नाम नहीं रही है। हालत यह है कि बुक की डिपो में रामाणय की मांग की वजह स यह शार्टेज हो गई है।

रामायण की प्रति खरीदने में युवाओं से लेकर महिलाएं व बुजुर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुक डिपो पर में खरीदने आये एक युवक ने कहा कि जिस साल बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा था, उसी साल मेरा जन्म हुआ था। कई सालों बाद रामलला विराजमान हो रहे हैं। इसलिए वह रामायण खरीदने आए हैं।

मंदिरों में होगा रामायण पाठ

गीता प्रेस की दुकान पर रामायण की प्रतियां खरीदने में डॉक्टर-इंजीनियर लेकर महिलाएं में खासा जोश हुआ दिखाई दिया। इसमें कई लोगों को कहना है कि कि वह 22 जनवरी को अयोध्या जा नहीं सकते हैं, इसलिए वह अपने मंदिर और मोल्लों में 22 जनवरी को रामायण का पाठ करेंगे और प्रभु श्रीराम को याद करेंगे। कानपुर में गीता प्रेस की कई दुकानें हैं, लेकिन मुख्य बुक डिपो बिराहाना रोड पर स्थित है।

8 दिन में बिक गईं 6 हजार रामायण

गीता प्रेस दुकान के इंचार्ज ने कहा कि जब से मैं यहां काम कर रहा हूं, तब से लेकर आज तक रामायण की प्रतियां नहीं बिकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम की तिथि सामने आते ही लोगों की रामायण प्रति खरीदने की होड़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि डिपो पूरे साल में जितनी रामायण बीकती थी, उससे कई गुणा सिर्फ आठ दिन में बिक गई है। आठ दिन में करीब 6 हजार रामाणय की प्रतियां बिक गई हैं। यहां रामायण की शार्टेज हो रही है। हम लोगों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

Tags:    

Similar News